मस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Baby Elephant Viral Video : सोशल मीडिया पर नन्हे हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शरारती नन्हे हाथी को उसकी मां सूंड से उठाकर अपने साथ ले जाती नजर आती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cute Elephant Video : जंगल की दुनिया सिर्फ शिकार और संघर्ष तक सीमित नहीं होती, बल्कि यहां प्यार, देखभाल और परिवार का अनोखा रिश्ता भी देखने को मिलता है।
ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने शरारती बच्चे को अनोखे अंदाज में संभालती नजर आती है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि मां चाहे इंसानों की हो या जानवरों की, बच्चों को संभालने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है।
सम्बंधित ख़बरें
नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
मस्ती कर रहे नन्हे हाथी को सूंड से उठाकर ले गई मां
यह वीडियो युगांडा की सफारी कंपनी Wildfriends Africa ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में हाथियों का एक झुंड दिखाई देता है, जिसके बीच एक नन्हा हाथी इधर-उधर दौड़ते हुए खूब शरारत करता नजर आता है। काफी देर तक उसकी मस्ती देखने के बाद उसकी मां उसे रोकने का फैसला करती है।
हथिनी अपनी सूंड से बच्चे के अगले पैर को हल्के से पकड़ती है और उसे उठाकर अपने साथ चल पड़ती है। नन्हा हाथी हवा में लटका हुआ दिखाई देता है और देखने वालों को ऐसा महसूस होता है मानो वह अपनी मां से कह रहा हो कि उसे अभी और खेलना है। हालांकि मां बिना रुके उसे अपने साथ सुरक्षित जगह की ओर ले जाती रहती है।
ये खबर भी पढ़ें : नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
इस प्यारे वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग इसे बच्चों को खेल के मैदान से घर ले जाती मां की याद से जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि मां की डांट और प्यार हर जीव में एक जैसा होता है।
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वायरल वीडियो दिखाता है कि जानवर भी अपने बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर उतने ही सजग होते हैं, जितने इंसान। नन्हे हाथी और उसकी मां का यह खूबसूरत पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
