Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Kolkata Violinist Viral Video : कोलकाता के सड़क किनारे वायलिन बजाकर रोज करीब 100 रुपये कमाने वाले बुजुर्ग कलाकार भगवान मलिक का वीडियो वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने उनकी मदद की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:47 PM

बुजुर्ग वायलिन वादक भगवान मलिक और आनंद महिंद्रा (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anand Mahindra Helps Artist : कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाकर अपना गुजारा करने वाले बुजुर्ग कलाकार भगवान मलिक की जिंदगी में एक वायरल वीडियो ने नई उम्मीद जगा दी है। रोजाना करीब 100 रुपये की कमाई करने वाले इस कलाकार की भावुक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जब उनका वीडियो देखा तो उन्होंने उनकी मदद करने का फैसला किया।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी कोलकाता ऑफिस की टीम ने भगवान मलिक और उनकी पत्नी का पता लगाकर उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई। उन्होंने लिखा कि यह उनका छोटा-सा योगदान है, लेकिन कलाकारों को सबसे ज्यादा जरूरत सम्मान और उनके हुनर को देखने-समझने वाले दर्शकों की होती है।

I’m grateful to Soumyadip and his colleague from our Kolkata office for locating Bhagwan Mallick & his wife, & delivering my small contribution. His way of saying thank you? By playing Saare Jahan Se Achha. Dignity and grace, personified. I hope others in the community will… https://t.co/QqjhVsiTop pic.twitter.com/QuHMQcmwFP — anand mahindra (@anandmahindra) July 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO

पैराग्लाइडिंग टेकऑफ का वीडियो वायरल, एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

बुजुर्ग वायलिन वादक की मदद करेंगे आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने बताया कि मदद मिलने के बाद भगवान मलिक ने उनका धन्यवाद जिस अंदाज में किया, उसने उन्हें बेहद भावुक कर दिया। उन्होंने वायलिन पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर आभार व्यक्त किया। महिंद्रा ने इसे गरिमा और विनम्रता की मिसाल बताते हुए लोगों से अपील की कि वे ऐसे कलाकारों के पास जाएं, उनका संगीत सुनें और उनका हौसला बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसकी कला को सराहने वाला दर्शक होता है। महिंद्रा की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह

वायलिन वादक भगवान मलिक की कहानी वायरल

भगवान मलिक की कहानी सबसे पहले कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने अपने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाई थी। उन्होंने बताया कि भगवान मलिक ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। वायलिन बजाना उन्होंने अपने पिता से सीखा था और पिता के निधन के बाद यही कला उनकी रोजी-रोटी बन गई।

वह हर शाम न्यू टाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यू टाउन आर्ट स्ट्रीट जैसे इलाकों में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक वायलिन बजाते हैं। उनकी पत्नी भी अक्सर उनके साथ बैठती हैं और उनका साथ देती हैं। वायरल वीडियो और आनंद महिंद्रा की मदद के बाद अब बड़ी संख्या में लोग भगवान मलिक के संगीत को सुनने और उनका समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

Anand mahindra helps kolkata violinist bhagwan mallick viral video story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:47 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.