रील के लिए बच्ची की जान जोखिम में, बालकनी से कूदवाने वाला वीडियो वायरल
Child Balcony Jump Video : एक वायरल वीडियो में शख्स ने रील बनाने के लिए बच्ची को बालकनी से कूदने को कहा, जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं। यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child Balcony Jump Dangerous Viral Reel : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कई बार ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो न सिर्फ खतरनाक होती हैं बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल देती हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को गुस्से से भर दिया है।
इस वीडियो में एक शख्स अपनी ही बच्ची को पहली मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने के लिए कहता नजर आ रहा है। यह सब सिर्फ एक रील बनाने के लिए किया जा रहा था, जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें। ऐसे बच्चों कों आदत लगती है कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो..? pic.twitter.com/jtoxWAGsKE — ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
वीडियो बनाने के चक्कर में बच्चे की जान खतरे में डाली
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बच्ची बालकनी की बाउंड्री पर खड़ी है और नीचे उसका पिता गद्दा लगाकर उसे कूदने के लिए कह रहा है। कुछ ही पलों बाद बच्ची कूदती है और वह उसे पकड़ लेता है, जिससे बच्ची को कोई चोट नहीं आती।
हालांकि यह घटना एक गंभीर लापरवाही को दिखाती है। जरा सी चूक या गलती बड़ा हादसा बन सकती थी। इस तरह के स्टंट न सिर्फ बच्चों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि यह गलत संदेश भी देते हैं कि वायरल होने के लिए कुछ भी किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : नाक से फोन चलाने वाला शख्स निकला बांसुरी का उस्ताद, वायरल वीडियो ने जीता दिल
वीडियो देख भड़के लोग, यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mamtasulaniya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि रील बनाने के चक्कर में बच्चों की जान को खतरे में नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों में भी ऐसी आदत पड़ सकती है।
वीडियो पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता से ज्यादा जरूरी सुरक्षा और जिम्मेदारी है।
