सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
Pregnant Woman Walks to Hospital : मऊगंज जिले के सरबरा गांव में सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को 1.2 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। वायरल वीडियो ने विकास के दावों की पोल खोल दी।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
कच्ची सड़क पर चलती गर्भवती महिला (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mauganj Pregnant Woman Viral Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र से विकास के दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। पिडारिया ग्राम पंचायत के सरबरा गांव में सड़क नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए करीब 1.2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार सरबरा गांव तक आज भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। सड़क नहीं होने के कारण मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के मौसम में होती है, जब कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं और आवागमन लगभग ठप हो जाता है।
बारिश में गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस
ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को पैदल चलकर या अन्य वैकल्पिक साधनों से मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। हाल ही में एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए करीब 1.2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
खंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’
कई बार उठाई मांग, नहीं बनी सड़क
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
ग्रामीणों ने की जल्द सड़क निर्माण की मांग
गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क नहीं बनी तो भविष्य में किसी गर्भवती महिला या गंभीर मरीज के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।
