सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
Snake Attack Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स सांप पकड़कर करतब दिखा रहा था, तभी सांप ने हमला कर दिया। घटना ने लोगों को झकझोर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Snake Bite Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप पकड़कर लोगों के सामने करतब दिखाता नजर आता है।
शुरुआत में लोग इसे मनोरंजन की तरह देखते हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला दर्दनाक हादसे में बदल जाता है। यह वीडियो एक बार फिर बता रहा है कि जहरीले और जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करना कितना खतरनाक हो सकता है।
The man who came to catch the snake paid a heavy price for playing with it, a painful de**ath in a live video within 3 minutes! pic.twitter.com/usGR3Xx3MI — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
सांप को लेकर करतब दिखा रहे शख्स को सांप ने डसा
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति सड़क पर सांप लेकर आता है और लोगों के बीच जमीन पर बैठ जाता है। उसके आसपास कई लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे होते हैं। वह खुद को सांप पकड़ने में माहिर दिखाने की कोशिश करता है।
वह बार-बार सांप को हाथ में उठाता है, छूता है और उसे घुमाकर करतब दिखाता है। कुछ देर तक सब सामान्य लगता है और लोग मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाते रहते हैं। तभी अचानक सांप हमला कर देता है और उस व्यक्ति को काट लेता है।
ये खबर भी पढ़ें : विदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
कैमरे में केद हुई लाइव मौत, लोग बनाते रहे वीडियो
काटने के बाद भी शख्स सांप को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन दर्द बढ़ने लगता है। वायरल वीडियो में वह तड़पता हुआ नजर आता है और थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर जाता है। दावा किया जा रहा है कि कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के दौरान वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन कई लोग मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि सांप जैसे खतरनाक जानवरों के साथ खेलना जानलेवा साबित हो सकता है और ऐसे मामलों में तुरंत मदद करना ज्यादा जरूरी है।
