Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खुले में पेशाब करने पर टोका तो अगले दिन आकर लिया बदला, फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को डंडे से पीटा

दिल्ली में खुले में पेशाब करने पर टोकने से नाराज व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति को डंडे से बुरी तरह पीट दिया और फिर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी फुटपाथ पर लेटे व्यक्ति को पीटता नजर आ रहा है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Oct 06, 2024 | 05:18 PM

फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को डंडे से पीटता आरोपी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लोगों में कितनी जागरूकता आई है, इसका एक शर्मनाक वाकया राष्ट्रीय राजधानी में देखने को मिला। यहां नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में खुले में पेशाब करने पर टोकना एक व्यक्ति को बहुत भारी पड़ा। इस बात से गुस्साए व्यक्ति ने उसे डंडों से बुरी तरह पीट दिया और फिर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने हमलावर को पार्क में पेशाब करने पर टोका था। इस बात से आरोपी आर्यन इतना भड़क गया कि इस बाद का बदला लेने के लिए वह अगले दिन दोस्त के साथ वहां पहुंचा और फुटपाथ पर सो रहे पीड़ित को डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद वह आराम से बाइक पर बैठकर वहां से चला गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

एक दिन बाद आकर डंडे से पीटा

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आर्यन को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह घटना शुक्रवार को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में घटी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फुटपाथ पर सोए एक व्यक्ति को हाथ में डंडा लेकर वहां आए अन्य व्यक्ति ने जमकर पीटा। हमलावर बाइक पर अपने किसी दोस्त के साथ वहां पहुंचा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हमलावर की पहचान आर्यन के तौर पर की।

सम्बंधित ख़बरें

मॉर्निंग वॉक पर गए कांग्रेस नेता का अपहरण, अहिल्या नगर में सचिन गुजर पर हमला और मारपीट

Nashik Police: रिक्शा चालक ने महिला को पीटा, एकतरफा प्यार में 2 युवतियों से दुर्व्यवहार

ऐसी औलाद से तो बेऔलाद ही अच्छे! 19 सेकंड में बेटे ने पिता को जड़े 11 थप्पड़, वे हाथ जोड़ते रहे-VIDEO

पहले दोस्त की मंगेतर से की धोखे से शादी, सैड स्टेटस देखा तो अगवा कर की पिटाई

खुले में पेशाब के लिए टोका था

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले गुरुवार को रामफल नाम के व्यक्ति ने आर्यन को पार्क के पास खुले में पेशाब करेन के लिए टोका था। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ लेकिन उस वक्त आर्यन वहां से चला गया और अगले दिन रामफल को पीटने के लिए डंडा लेकर लौटा। पीड़ित पार्क के पास ही एक दुकान पर काम करता है। घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी के खिलाफ मारपीट और झगड़े की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत दे दी गई।

Man beaten with stick for stopping a another man from urinating in open in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2024 | 05:16 PM

Topics:  

  • Man Beaten

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.