ममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल
Mamata Banerjee Mimicry Video : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रतन रंजन ममता बनर्जी का रूप धरकर बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए। हाथ में झालमुड़ी की प्लेट लेकर किए गए इस मजेदार का वीडियो वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ratan Ranjan Mamata Banerjee Act : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने सफेद साड़ी, चप्पल और ममता बनर्जी के अंदाज को कॉपी करते हुए बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर सबका ध्यान खींच लिया। उनके हाथ में मशहूर बंगाली स्नैक झालमुड़ी की प्लेट भी थी, जिसने पूरे एक्ट को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया।
दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर के पास आज रतन रंजन ने आज पूरा माहौल खड़ा कर दिया रतन रंजन इस बार ममता बनर्जी का रूप धारण कर और ममता बनर्जी की एक्टिंग कर सबको हंसा दिया ,#bengalelection #mamtabanerji #ratanranjan #bjp #tmc pic.twitter.com/T4xz0Pbp1F — Mahender Mahi (@MahendrMahii) May 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
Messi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
बारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
ममता बनर्जी बनकर भाजपा मुख्यालय पहुंचा इंफ्लुएंसर
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे शानदार कॉमेडी एक्ट बताया और रतन रंजन की क्रिएटिविटी की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने इसे चुनावी माहौल में किया गया राजनीतिक तंज माना।
वीडियो में जिस तरह से उन्होंने ममता बनर्जी के हावभाव और बोलने के अंदाज की नकल की, उसे देखकर कई लोग हंसते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह क्लिप तेजी से शेयर किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : दुकान से चूड़ी उठाकर आराम से निकली महिला, कैमरे में कैद हुई पूरी हरकत; CCTV फूटेज वायरल
वीडियो मनोरंजन के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म है और कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भवानिपुर सीट पर भी मुकाबला चर्चा में बना हुआ है।
ऐसे माहौल में रतन रंजन का यह मजेदार स्टंट चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक माहौल के बीच इस तरह के वायरल वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहे हैं और सोशल मीडिया पर मनोरंजन के साथ बहस का कारण भी बन रहे हैं।
