Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल

PM Narendra Modi Met BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 5 अगस्त की सुबह NDA के 37 नए विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने नए सांसदों को संदेश दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 05, 2026 | 01:08 PM

पीएम नरेंद्र मोदी और नितिन नबीन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi MPs Meeting: भाजपा नीत एनडीए की संसदीय दल की बैठक के बाद बुधवार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने 37 नए सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था। उन्होंने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नए 37 सांसदों के लिए नाश्ते पर एक बैठक आयोजित की।

सूत्रों ने अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को सदन में मौजूदगी बढ़ाने और सदन के कामकाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की सलाह दी। पीएम आवास पर मुलाकात करने वाले सांसदों में नितिन नबीन, सुष्मिता देव, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और अन्य शामिल थे।

बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि वे सदन में ज्यादा वक्त गुजारें। सभी से सीखें चाहे वह पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के सदस्य हों। पीएम मोदी ने सलाह दी कि सभी सांसद मिल-जुलकर कम करें। उन्होंने सलाह दी कि कहां किससे मिल रहे है, इस बात का ध्यान रखें और कहा कि मकड़जाल से बच कर रहें।

सम्बंधित ख़बरें

मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना

गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR

दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब

इससे पहले, मंगलवार को भाजपा नीत एनडीए की संसदीय दल की बैठक हुई। संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से की मुलाकात

वहीं दूसरी ओर संसद में विपक्षी दल के नेता चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। इस पर किरेन रिजिजू ने लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जाकर मुलाकात की। दोनों के बीच 50 मिनट तक बैठक चली, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। सूत्रों के अनुसार, परिसीमन बिल को लेकर दोनों दलों में चर्चा हुई।  राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे है।

यह भी पढ़ें – गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग

मानसून सत्र की बात करें तो संसद में आज भी विपक्ष ने चर्चा बिल पर चर्चा नहीं की। लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अन्य कांग्रेस सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मकर द्वार तक मार्च किया। कांग्रेस ने सरकार से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई हिंसक कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके बाद लोकसभा में आज भी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्पीकर ओम बिरला ने 2 बजे तक स्थगित कर दी।

Pm narendra modi meets nda mps breakfast meeting parliament session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 12:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Monsoon Session
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.