दिल्ली पुलिस को लाल गाड़ी से ‘बरामद’ हुआ मामा का लड़का, मामला जान चकरा जाएगा माथा, देखें VIDEO
Guy Sleeping In Car Diggy: इंटरनेट पर गाड़ी की डिग्गी में सो रहे एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक परिवार लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी में शादी में जा रहा होता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली पुलिस को लाल गाड़ी से 'बरामद' हुआ मामा का लड़का, मामला जान चकरा जाएगा माथा, देखें VIDEO
Delhi Viral Video: एक कार में सामान्य तौर पर अधिकतम 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन अगर जगह की कमी हो और पाँच के अलावा छठा भी जाने की जिद करे, तो डिग्गी में बैठना भी एक विकल्प बन जाता है! इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। जिसमें करीब 5-6 लोग पहले से ही गाड़ी में बैठे होते हैं, लेकिन जब पुलिस गाड़ी की डिग्गी खुलवाती है, तो उसमें से एक और व्यक्ति निकलता है।
वीडियो हुआ वायरल
वह शख्स डिग्गी में आराम से सो रहा होता है। पुलिस के कहने पर जब डिग्गी खोली जाती है, तो सोए हुए व्यक्ति का रिएक्शन देखने लायक होता है। यह एक मजेदार पल होता है, जो कैमरे में कैद होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है।
गाड़ी में जगह नहीं थी तो लड़का डिग्गी में लेट गया.
पूरा परिवार किसी शादी में शामिल होकर लौट रहा था. पुलिस वालों को कुछ संदेह हुआ, गाड़ी रुकवा चेक किया. लेकिन जैसे ही गाड़ी के डिग्गी को खुलवाया, नजारा देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए. pic.twitter.com/3GcpyBa48J — Priya singh (@priyarajputlive) November 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
लाल रंग की दिल्ली नंबर वाली स्विफ्ट कार में परिवार शादी में जा रहा होता है। लेकिन चेकिंग के दौरान जब पुलिस डिग्गी खुलवाती है, तो अंदर एक युवक सोता हुआ मिलता है। उसे देखकर पुलिस हैरान रह जाती है और पूछती है, ‘ये कौन है?’ इस पर ड्राइवर जवाब देता है, ‘मामा का लड़का है, लेटा हुआ है यो, ओए सत्यम खड़ा हो।’
यह सुनते ही ड्राइवर सत्यम को जगाता है, जो नींद से चौंककर तुरंत उठ जाता है और बाहर निकल आता है। आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं, और करीब 34 सेकंड का यह वीडियो इसी मजेदार पल के साथ खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें- चुनाव खत्म-गुंडागर्दी शुरू! महागठबंधन को नहीं दिया वोट…तो मुखिया ने कर दी परिवार की पिटाई- VIDEO
बाद में पता चला कि वह युवक सच में कार चालक का मामा का बेटा था, जो डिग्गी में चैन से सो रहा था। हालांकि, समय रहते जाग गया, वरना गाड़ी और ड्राइवर दोनों को सीधा पुलिस स्टेशन का रास्ता देखना पड़ता।
