Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महोबा के CO ने बैलगाड़ी हांककर दिया ईंधन बचाने का संदेश, वीडियो हुआ वायरल

CO Fuel Saving Message : उत्तर प्रदेश के महोबा में सीओ रविकांत गौड़ ने बैलगाड़ी चलाकर पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी पहल की सराहना हुई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 01, 2026 | 09:14 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Police Bullock Cart Video : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक अनोखी पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कुलपहाड़ तहसील में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत गौड़ ने लोगों को ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी का सहारा लिया। आमतौर पर पुलिस अधिकारियों को सरकारी वाहनों में देखा जाता है, लेकिन सीओ रविकांत गौड़ बैलगाड़ी हांकते नजर आए।

उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह बैलगाड़ी चलाते हुए किसानों और आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की बचत करने का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं।

महोबा में सीओ ने बैलगाड़ी हाँक कर दिया संदेश, किसान पेट्रोल-डीजल की करे बचत, कृषि कार्यो में बैलगाड़ी का करे उपयोग बैलगाड़ी हाँकते सीओ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, जिले के कुलपहाड़ तहसील मैं तैनात हैं सीओ रविकांत गौड़#uppolice #modimasterstroke #petroliumcrises #mahoba pic.twitter.com/oNkkXi8ZPQ — Rajeev Ojha (@RajeevOjha13) June 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल

तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल

WATCH: RCB की जीत के बाद वायरल हुआ Virushka का रोमांस, कोहली के KISS ने लुटी महफिल, लोग बोले- नजर न लगे

IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो

पुलिस अधिकारी बैलगाड़ी हांकते ईंधन बचाने का संदेश दिया

सीओ रविकांत गौड़ का कहना है कि पुराने समय में खेती-किसानी और ग्रामीण परिवहन का मुख्य साधन बैलगाड़ी हुआ करती थी। खेतों की जुताई से लेकर सामान ढोने तक के अधिकांश कार्य बैलों की मदद से किए जाते थे। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के कई इलाकों में आज भी किसान खेती से जुड़े कार्यों में बैलगाड़ियों का उपयोग करते हैं।

उनका मानना है कि जहां संभव हो, वहां पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करके ईंधन की खपत कम की जा सकती है। इससे न केवल पेट्रोल और डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल

सीओ का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सीओ की इस पहल को प्रधानमंत्री की उस अपील से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें देशवासियों से ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया गया था। उस समय कई जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर ईंधन बचाने के लिए विभिन्न कदम उठाए थे।

रविकांत गौड़ का कहना है कि ईंधन एक महत्वपूर्ण संसाधन है और इसकी बचत से देश और समाज दोनों को लाभ होगा। उनका बैलगाड़ी चलाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा और साझा किया जा रहा है, जहां लोग उनकी सोच और संदेश की सराहना कर रहे हैं।

Mahoba co ravikant gaur drives bullock cart to promote fuel saving video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 09:14 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • UP Police News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.