मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में घायल बदमाश ने मांगी सिगरेट, पुलिस मुठभेड़ का वीडियो वायरल

UP Police Encounter : मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी ने दर्द की जगह सिगरेट की मांग कर सभी को हैरान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
An injured criminal surprised everyone by asking police for a cigarette after being shot during an encounter in Muzaffarnagar.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Criminal Asked For Cigarette : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर शाम पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना रामराज पुलिस क्षेत्र में जमालपुर नहर पटरी के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने पुलिस से मांग सिगरेट

मुठभेड़ के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर गोली लगने के बाद आरोपी दर्द से कराहते या मदद मांगते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बदमाश ने पुलिस से सिगरेट मांग ली।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल आरोपी पुलिसकर्मियों से सिगरेट की फरमाइश करता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बदमाश की इस अजीब मांग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इनाम के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हुआ। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com