फिनिश लाइन से पहले जश्न मनाना पड़ा भारी, 2 सेकंड में छिनी जीत का वीडियो वायरल

Marathon Viral Video : डेलावेयर मैराथन में एक धावक ने फिनिश लाइन से पहले जश्न मनाया और आखिरी पल में जीत गंवा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A runner lost the race by 2 seconds after celebrating before crossing the finish line.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Life Lesson Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक और सीख देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो डेलावेयर मैराथन का बताया जा रहा है, जहां एक धावक जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि धावक फिनिश लाइन से कुछ कदम पहले था और उसे पूरा भरोसा था कि जीत उसी की होगी। इसी आत्मविश्वास में उसने दौड़ते-दौड़ते हाथ उठाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जीत से पहले जश्न मनाना पड़ा भारी

उस समय वह दूसरे धावक से करीब 50 गज आगे बताया जा रहा था। लेकिन जैसे ही उसने अपनी गति धीमी की और जीत का जश्न मनाने लगा, पीछे से दौड़ रहा दूसरा रनर अचानक तेज स्प्रिंट के साथ आगे बढ़ा।

कुछ ही सेकंड में उसने पहले धावक को पीछे छोड़ दिया और फिनिश लाइन पार कर जीत अपने नाम कर ली। बताया जा रहा है कि जीत और हार के बीच सिर्फ 2 सेकंड का अंतर रहा। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ओवरकॉन्फिडेंस कई बार जीत छीन लेता है

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग इसे एक बड़ी सीख के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं कि फिनिश लाइन पार किए बिना कभी जश्न नहीं मनाना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा, “अंत तक फोकस जरूरी है,” वहीं दूसरे ने कहा, “ओवरकॉन्फिडेंस कई बार जीत छीन लेता है।” यह वीडियो सिर्फ खेल का रोमांच नहीं दिखाता, बल्कि जिंदगी का भी बड़ा सबक देता है कि आखिरी कदम तक मेहनत और ध्यान बनाए रखना कितना जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com