महाकुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा का बदला अंदाज, सफेद ड्रेस में आईं नजर; वीडियो वायरल

Mahakumbh Girl Transformation : महाकुंभ में माला बेचने से सोशल मीडिया स्टार बनी मोनालिसा का सफेद ड्रेस में नया वीडियो वायरल, यूजर्स ने जमकर की तारीफ।
Mahakumbh fame Monalisa’s white dress video is going viral on social media, winning hearts again.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Monalisa Viral Video : महाकुंभ से सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस बार वजह उनका लेटेस्ट वीडियो है, जिसमें वह सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। कभी महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गया और देखते ही देखते हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वीडियो में मोनालिसा का बदला हुआ अंदाज, सादगी और कॉन्फिडेंस लोगों का दिल जीत रहा है। पोस्ट का लिंक...

मोनालिसा की प्रोफाइल पर शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।
मोनालिसा की प्रोफाइल पर शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मोनालिसा का वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @monalisabhosle_official अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में मोनालिसा सफेद रंग की एलिगेंट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। हल्का मेकअप, खुले बाल और कैमरे के सामने उनकी सहज मुस्कान उनके लुक को और खास बना रही है।

महाकुंभ में साधारण जीवन जीने वाली मोनालिसा का यह ट्रांसफॉर्मेशन कई लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और बदलती किस्मत का नतीजा बता रहे हैं। वीडियो में उनका अंदाज किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहा।

लोगों ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया

मोनालिसा के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया और लिखा कि भगवान शिव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे। कुछ यूजर्स ने उन्हें “ब्यूटीफुल” और “नेचुरल स्टार” कहा। वहीं, कुछ लोगों ने इसे मेकअप और फिल्टर का असर बताया।

एक मजेदार कमेंट में यूजर ने लिखा कि माला बेचते-बेचते कहां पहुंच गई और हम वहीं के वहीं रह गए। कुल मिलाकर, मोनालिसा की कहानी एक बार फिर साबित करती है कि किस्मत और मेहनत मिल जाए तो जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com