-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Cutely Reacts Fan Vada Pav Query Vijay Hazare Trophy Watch Video
रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे…रोहित शर्मा से फैन ने पूछा, VIDEO में देखें हिटमैन का रिएक्शन
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rohit Sharma का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दर्शक दीर्घा में मैच के लुत्फ उठा रहे फैंस ने उनसे कुछ ऐसा सवाल किया कि वह वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा है।

रोहित शर्मा का वायरल VIDEO (Image- Social Media)
Rohit Sharma ‘Vada Pav’ Viral Video: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे मुंबई के क्रिकेटर रोहित शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद फैंस ने उनसे ऐसा सवाल किया कि यह क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे, तभी उनके पीछे खड़े एक फैन ने उनसे पूछा, “रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे क्या?” इस पर दूसरा फैन बोला, “बैग में रखा है।” पहले फैन ने हंसते हुए कहा, “स्कूल बैग में है, इधर देख लो।”
देखें वीडियो
इसके बाद रोहित शर्मा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने नाराज़ होने के बजाय मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया। उनका यह अंदाज़ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
A fan said – Rohit bhai Vadapav khaoge kya?
Rohit Sharma said – No Bro is strictly following his diet plan 😂❤️ pic.twitter.com/IVrodC0WM3 — Tejash (@Tejashyyyyy) December 24, 2025
सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उतरे रोहित शर्मा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा करीब सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में कल यानी 24 दिसंबर 2025 को उतरे थे। मैच के दौरान वह पहले की तरह ही फिट और फुर्तीले नजर आए। मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने सिक्किम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। रोहित ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 164.89 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 18 चौके और 9 छक्के देखने को मिले।
मुंबई को मिली आसान जीत
अगर मैच के नतीजे की बात करें तो जयपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आशीष थापा ने 87 गेंदों में 79 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा के साई सात्विक और क्रांति कुमार ने 34-34 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy 2025: पहले दिन लगे 21 शतक और एक दोहरा शतक, एक दिन में बने दर्जनों खेल रिकॉर्ड
237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 30.3 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 155 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 58 गेंदों में 38 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
Rohit sharma cutely reacts fan vada pav query vijay hazare trophy watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













