Lucknow Crime: लखनऊ में हैवानियत की हदें पार! राइफल से बेजुबान कुत्ते को मारी गोली, CCTV वायरल,VIDEO

Lucknow Street Dog Shooting: लखनऊ के राजाजीपुरम में मंगलवार सुबह नीली वर्दी पहने एक बाइक सवार ने अपनी राइफल से बेजुबान स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर मार डाला। रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV वीडियो वायरल।
Lucknow Talkatora Police Station Dog Cruelty FIR
बाइक सवार ने अपनी राइफल से बेजुबान स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर मार डालासोर्स -सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Lucknow Talkatora Police Station Dog Cruelty FIR: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके से बेजुबान जानवर के साथ हैवानियत और बर्बरता का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-सी में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नीली वर्दी पहने एक बाइक सवार ने सरेराह अपनी राइफल से बेजुबान स्ट्रीट डॉग को निशाना बनाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पास स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते के भौंकने पर शख्स शांति से अपनी राइफल में कारतूस लोड करता है और बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे फायर कर देता है। दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पशु कल्याण संस्था 'आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट' की टीम मौके पर पहुंची और तालकटोरा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृत कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

CCTV में कैद हुई वारदात

CCTV फुटेज में एक बाइक सवार युवक दिखाई दे रहा है, जिसने नीली वर्दी पहन रखी है और कंधे पर राइफल टांगी हुई है। बताया गया कि सड़क किनारे मौजूद कुछ कुत्तों के भौंकने के बाद युवक ने बाइक रोकी और नीचे उतर गया।

इसके बाद उसने राइफल में कारतूस लोड कर एक स्ट्रीट डॉग को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी बाइक से वहां से फरार हो गया।

Lucknow Talkatora Police Station Dog Cruelty FIR
उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

AASRA टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था 'आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट' की टीम मौके पर पहुंची।

संस्था की संचालिका चारु खरे और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट अनु बोस ने तालकटोरा थाने में लिखित तहरीर दी। संस्था ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

NGO ने दी पुलिस को तहरीर

NGO के पदाधिकारियों के मुताबिक, मृत कुत्ते के शव को सुरक्षित रखवाया गया है। संस्था ने लखनऊ पुलिस से शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मामले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े राइफल से गोली चलाए जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Lucknow Talkatora Police Station Dog Cruelty FIR
वाराणसी में कचहरी चौराहे के पास चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 जर्जर भवन ध्वस्त

आरोपी की तलाश तेज

तालकटोरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, संस्था की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान और बाइक का नंबर पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com