UP Police Reshuffle: योगी सरकार ने 35 IPS अफसरों और 31 PPS अधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh News: योगी सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 IPS और 31 एडिशनल SP का तबादला कर दिया। आईपीएस चारू निगम को गाजियाबाद 47वीं वाहिनी PAC का सेनानायक बनाया गया है।
UP Police Reshuffle 35 IPS
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल सोर्स- IANS
Published on
Updated on

UP Police Reshuffle 35 IPS: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के बाद कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

चारू निगम को गाजियाबाद में मिली तैनाती

तबादला सूची में चर्चित आईपीएस अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है। यूपी-112 में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात चारू निगम को गाजियाबाद स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। खास बात यह है कि चारू निगम इससे पहले भी इस वाहिनी की कमान संभाल चुकी हैं।

यूपी-112 में तैनाती से पहले वह सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक थीं। सरकार ने 20 अगस्त को उनका सुल्तानपुर से तबादला कर यूपी-112 में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया था। अब उन्हें 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट बदले गए

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

31 अन्य अधिकारियों का भी हुआ तबादला

आईपीएस अधिकारियों के साथ शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की है। आदेश के मुताबिक, उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है।

UP Police Reshuffle 35 IPS
देश में चल रहा दीयों का कॉम्पिटिशन...अखिलेश यादव का BJP पर तंज, छात्रसंघ चुनाव पर भी उठाए सवाल

मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुभाष चंद्र गंगवार को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) नियुक्त किया गया है। मीरजापुर में तैनात नितेश सिंह को गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com