

Uttar Pradesh IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। यूपी की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों की लिस्ट में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल है। यूपी सरकार ने अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए कई जिलों की पुलिस कमान में भी बदलाव किया है।
आदेश के मुताबिक ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाओं का जिम्मा मिला। तो वहीं यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। कुंवर अनुपम सिंह का जौनपुर PAC मुख्यालय, लखनऊ मे तबादला किया गया। रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
एडीजी भगवान एस श्रीवास्तव को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
यशवीर सिंह एसपी जौनपुर बनाए गए।
कुंवर अनुपम सिंह SP PAC मुख्यालय।
रवीना त्यागी SP बाराबंकी बनाई गईं।
संजय कुमार सेनानायक 4 वाहिनी PAC।
ओमवीर सिंह SP, बसती बनाए गए।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह DCP प्रयागराज बने।
कमलेश बहादुर SP लोकशिकायत लखनऊ।
ईरज राजा SP बलिया बनाए गए।
अर्पित विजयवर्गीय DCP, लखनऊ।
सर्वेश मिश्रा SP मऊ बनाए गए।
विनय कुमार सिंह SP गाजीपुर बनाए गए।
चिराग जैन एसपी सिटी बरेली।
मानुष पारिक एसपी सिटी आजमगढ़।
आलोक राजनारायण एएसपी मथुरा।
पुर्णेंदू सिंह एसपी बागपत बनाए गए।
मधुबन कुमार सिंह एसपी हापुड़ बनाए गए।
सुरेश चंद्र रावत एसपी जालौन बनाए गए।