

Vrindavan Rasik Dulari Death Case: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला लगातार रहस्य बना हुआ है। इस मामले में अब एक और CCTV फुटेज सामने आया है। करीब 29 सेकंड के इस वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों के रास्ते छत की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रसिक दुलारी की मौत के मामले से जुड़े अब तक तीन अलग-अलग CCTV फुटेज सामने आ चुके हैं। पहले वीडियो में वह छत पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में वह छत से नीचे जमीन पर गिरते हुए नजर आते हैं। अब सामने आए तीसरे CCTV फुटेज में वह खुद सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नए फुटेज के सामने आने के बाद इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, CCTV फुटेज में दिखाई दे रही गतिविधियों से घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। खासतौर पर यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि रसिक दुलारी छत पर क्यों गए और इसके बाद उनके साथ वास्तव में क्या हुआ।
रसिक दुलारी की मौत के मामले में पुलिस पहले से ही विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है की आश्रम के लोग एक-एक कर सीसीटीवी वीडियो आखिर क्यों वायरल कर रहे हैं? क्या सीसीटीवी वीडियो से आश्रम या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है और पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरा की DVR क्यों नहीं ली? और उसकी फॉरेंसिक जांच क्यों नहीं कराई गई। आश्रम की प्रवक्ता या प्रतिनिधि अपनी बात रखने के लिए मीडिया से बात क्यों नहीं कर रहे क्यों मीडिया से डरे हुए हैं और अगर आश्रम के लोग निर्दोषों से तो वह अपनी बात रखने के लिए मीडिया से बात करें और सच्चाई का सामना करें।
फिलहाल पुलिस जांच में मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। ऐसे में सामने आए इस नए CCTV फुटेज से वृंदावन पुलिस की जांच को क्या नया सुराग मिलता है, यह आने वाले समय में साफ होगा।