वाराणसी में कचहरी चौराहे के पास चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 जर्जर भवन ध्वस्त

Varanasi demolition Drive: कचहरी चौराहे के पास प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 जर्जर भवनों को ध्वस्त किया। छह बुलडोजर और एक पोकलेन से कार्रवाई हुई। दावा है कि यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
Varanasi Demolition Drive: 10 Dilapidated Buildings Razed Kachahari Chauraha for Road Widening
बुलडोजर एक्शन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Bulldozer Action Kachahari Chauraha Varanasi: कचहरी चौराहे के पास मंगलवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सड़क चौड़ीकरण की जद में आए करीब 10 जर्जर भवनों को छह बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।

प्रशासन की टीम भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित भवनों को एक-एक कर गिराने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर और पोकलेन मशीन से भवनों के हिस्सों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ भवनों पर लोगों ने खुद भी हथौड़े चलाकर निर्माण के हिस्से तोड़ने शुरू कर दिए।

सामान निकालते नजर आए लोग

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भवनों और दुकानों में मौजूद लोग अपना सामान बाहर निकालते नजर आए। कई लोगों ने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, चिन्हित भवनों को खाली कराने के बाद मशीनों से उन्हें गिराया गया। कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही।

Varanasi Demolition Drive: 10 Dilapidated Buildings Razed Kachahari Chauraha for Road Widening
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

छह बुलडोजर और पोकलेन से कार्रवाई

सुबह से ही मौके पर भारी मशीनें पहुंच गई थीं। छह बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन की मदद से चिन्हित करीब 10 जर्जर भवनों को डिस्मेंटल किया गया। बड़े स्तर पर मशीनरी लगाए जाने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी से पूरी की गई।

सड़क चौड़ीकरण से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित भवनों को हटाने की यह कार्रवाई की गई है। कचहरी चौराहे और आसपास के क्षेत्र में यातायात का दबाव रहता है। सड़क चौड़ी होने के बाद यहां आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com