- Hindi News »
- Viral »
- Los Angeles Sikh Man Gatka Road Shooting Police
VIDEO: बीच रोड पर मौत का खेल! हाथ में तलवार, सड़क पर तांडव… LA पुलिस ने सिख को गोलियों से भूना
- Written By: अमन उपाध्याय
Sikh Man Shot by Police: पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत ने अधिकारियों की चेतावनी को नजरअंदाज किया और उन पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके चलते उसे गोली मारनी पड़ी। यह घटना 13 जुलाई को हुई थी।

LA पुलिस ने सिख को मारी गोली, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Sikh Man Shot in Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पुलिस ने एक सिख व्यक्ति को गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत अस्पताल में हो गई। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति सड़क के बीच में हाथ में धारदार हथियार लेकर पारंपरिक युद्धकला ‘गटका’ का प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने इस दौरान उस पर फायरिंग की। यह घटना जुलाई में हुई थी और इसका वीडियो हाल ही में लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (LAPD) ने सार्वजनिक किया है।
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह Crypto.com एरेना के पास कटार लेकर खड़ा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो बार-बार उस व्यक्ति से हथियार नीचे करने के लिए कहा। लेकिन वह व्यक्ति लगातार अपनी कटार जैसी चीज घुमाता रहा और कभी पुलिस की तरफ, कभी राहगीरों और गुजर रहे वाहनों की ओर बढ़ता रहा।
पुलिस पर बोतल फेंकने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, उसने यहां तक कि एक बोतल उठाकर पुलिस पर फेंकने की कोशिश भी की। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी गाड़ी चालू कर भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस की गाड़ी से भी टकरा गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बार-बार कार की खिड़की से उस हथियार को निकालकर हिला रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
मलेशिया में सियासी घमासान: गठबंधन में तनाव के बीच पीएम अनवर इब्राहिम जल्द करा सकते हैं आम चुनाव
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
देखें Video-
Los Angeles police shot dead Gurpreet Singh, 35, after he stopped his car in the middle of an intersection and allegedly swung a machete at people. Now compare this with India. Here, mobs can assault police, humiliate them into folding hands, circulate those images as “victory,”… pic.twitter.com/N2Hsyuif9V — THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) August 29, 2025
जब वो कार को इधर-उधर भगा रहा था उसी वक्त उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह बाहर निकलकर पुलिस की ओर हथियार लेकर दौड़ा। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना 13 जुलाई की बताई जा रही है।
मार्शल आर्ट शैली में चला रहा था तलवार
पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में की है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत ‘गटक्का’ नामक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट शैली में तलवार चला रहा था। गटक्का आमतौर पर धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन के लिए उपयोग की जाती है।
क्या होता है गटका?
गटका पंजाब की एक पारंपरिक युद्धकला है, जिसमें तलवार, भाला, ढाल और लाठी जैसे विभिन्न हथियारों का उपयोग किया जाता है। इसे अक्सर सिख धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया जाता है। लेकिन इस घटना में एक सवाल उठता है कि आखिर गुरप्रीत सिंह सड़क के बीच गटका क्यों कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी सेंडाइ पहुंचे…भारतीय रेल चालकों से की मुलाकात, जापानी पीएम संग करेंगे लंच
भारी विवाद को जन्म
इस घटना ने भारी विवाद को जन्म दिया है। सिख और दक्षिण एशियाई समुदाय का तर्क है कि पुलिस ने गुरप्रीत की मंशा को गलत समझा और बेवजह गोली चला दी। उनका कहना है कि गटक्का अपराध नहीं है, बल्कि सिख संस्कृति का एक हिस्सा है।
Los angeles sikh man gatka road shooting police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
May 30, 2026 | 10:18 AMमहाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
May 30, 2026 | 10:14 AMसिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल
May 30, 2026 | 10:13 AMSankashti Chaturthi 2026 : जून में कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
May 30, 2026 | 10:11 AMSuicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
May 30, 2026 | 10:10 AMMumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 10:04 AMIPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
May 30, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM













