-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Peace Deal Stuck Between America And Iran Tensions
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
- Written By: प्रिया सिंह
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका के बीच 60 दिन के युद्धविराम और ईरान शांति डील पर पेंच फंसा है। अमेरिका चाहता है कि ईरान पहले साइन करे, जबकि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (सोर्स-सोशल मीडिया)
Iran Peace Deal Delay Reasons: अमेरिका और ईरान के बीच दुश्मनी इतनी गहरी है और जख्म इतने ज्यादा हैं कि दोनों पक्ष टेबल पर किसी एक बात पर राजी हो जाएं ऐसा बहुत मुश्किल है। हालांकि, दोनों को अब समझ में आ रहा है कि युद्ध की जगह समझौता बेहतर है।
कई दिनों से ये खबर है कि ईरान और अमेरिका 60 दिनों के सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। लेकिन सीजफायर की शर्तें और स्थायी समझौते की डिटेल विवादित है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच यह शांति डील ‘पहले आप’ के चक्कर में लटकी है।
सीजफायर पर बनी सहमति
ईरान और अमेरिका 60 दिनों के सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इस डील में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और ईरान के फ्रीज खाते बहाल करने की बात है। साथ ही तेल बेचने पर लगे प्रतिबंध हटाने पर भी सहमति बनी है। होर्मुज बंद होने के कारण दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई रुकी हुई है। इसके कारण कई देशों में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है। दुनिया भर में जनता का गुस्सा अपनी सरकारों के खिलाफ लगातार बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
छुट्टी पर जा रहे पाक सैनिकों का BLA ने बनाया शिकार… क्वेटा में इमरजेंसी जैसे हालात, शहबाज-मुनीर बेबस
युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार डील वाली फाइल ट्रंप की टेबल पर है। अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यह हमला किया था। अब 60 दिन के सीजफायर में अमेरिका का कोई सीधा फायदा नहीं दिख रहा है।ट्रंप इस युद्ध को परमाणु हथियार के मुद्दे पर ही सही ठहराते आए हैं। ईरान में सत्ता परिवर्तन की बात तो अब खुद ट्रंप और इजरायल भी नहीं कह रहे हैं। इसलिए ट्रंप डील पर विचार करने के लिए समय ले रहे हैं।
ट्रंप क्यों रुके हैं?
ट्रंप को लगता है कि अगर उन्होंने पहले साइन कर दिए और ईरान पलट गया तो उनकी किरकिरी होगी। वो चाहते हैं कि ईरान पहले शांति डील पर अपने साइन करे। इससे शर्तें टूटने पर हमला करने का अधिकार उनके पास रहेगा। ईरान मौखिक रूप से सीजफायर और परमाणु हथियारों पर चर्चा के लिए तैयार है। उसे डर है कि अगर उसने पहले साइन किया और होर्मुज खोल दिया, तो अमेरिका पलट सकता है। ऐसा होने पर दुनिया में ईरान की भारी हार होगी। अगर एक बार होर्मुज खुल गया तो ईरान के पास कोई हथियार नहीं बचेगा। उसके पास अमेरिका से सौदेबाजी के लिए कोई गंभीर या बड़ी बात नहीं रह जाएगी। इसलिए ईरान भी अमेरिका के पहले कदम उठाने का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
वार्ताकार का खुला बयान
ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने भी इस बात की पुष्टि की है। सीएनएन के अनुसार उन्होंने कहा कि ईरान दूसरे पक्ष की कार्रवाई से पहले कदम नहीं उठाएगा। ईरान को गारंटियों या शब्दों पर बिलकुल भरोसा नहीं है। गालिबाफ ने कहा कि शांति वार्ता लंबे समय से खिंच रही है और अब केवल कार्यों से ही परखा जा सकता है। तेहरान होर्मुज खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए अस्थायी समझौते पर अमेरिका की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति कोई भी जल्दबाजी नहीं करेंगे। वो अपने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की आधिकारिक मंजूरी मिलने से पहले समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। अब पूरी दुनिया को देखना है कि पहले आगे कौन आता है।
Iran peace deal stuck between america and iran tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMसीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
Jul 17, 2026 | 08:13 PMIAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
Jul 17, 2026 | 08:09 PMगेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 08:03 PMरोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Jul 17, 2026 | 08:00 PMट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:58 PMदतिया उपचुनाव: ‘BJP का असली चाल-चरित्र आया सामने…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अंदरूनी कलह पर कसा तंज
Jul 17, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














