नन्हीं बच्ची ने बिना हाथों वाले सहपाठी को अपने हाथों से खिलाया खाना, वीडियो ने जीत लिया दिल
Little Girl Kindness Viral Video: स्कूल का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 5 साल की बच्ची अपने बिना हाथों वाले सहपाठी को बड़े प्यार से खाना खिलाती नजर आ रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child School Kindness Viral Video: आज के दौर में जब लोग धीरे-धीरे दया, प्रेम और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को भूलते जा रहे हैं, ऐसे समय में एक छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में एक 5 साल की बच्ची अपने सहपाठी को चम्मच से खाना खिलाती नजर आ रही है।
इस मासूम पल ने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि इंसानियत अभी भी जिंदा है और बच्चों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
LET’S CHANGE THE WORLD WITH KINDNESS! 5-year-old girl helps and feeds lunch to her classmate, who was born without arms. pic.twitter.com/tzrkfbt5a6 — GoodNewsMovement (@GoodNewsMVT) May 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
‘अमेरिकन ड्रीम’ के चक्कर में 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा NRI कपल, अब सुनाई अपनी कहानी
पटना जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान सोता मिला रेलवे कर्मचारी? वायरल वीडियो पर रेलवे ने लिया संज्ञान
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
5 साल की बच्ची ने बिना हाथों वाले सहपाठी को खाना खिलाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे स्कूल में खड़े हैं। बच्ची बड़े धैर्य और प्यार से अपने सहपाठी को चम्मच से खाना खिला रही है। खास बात यह है कि जिस बच्चे को वह खाना खिला रही है, वह जन्म से बिना हाथों का है।
बच्ची बिना किसी झिझक के उसकी मदद करती है और पूरे ध्यान से उसे खिलाती रहती है। इसके बाद वह धीरे-धीरे उसका चेहरा भी साफ करती नजर आती है। बच्ची का यह व्यवहार लोगों को अंदर तक छू गया।
ये खबर भी पढ़ें : इक पंचर होने पर हाईवे पर फंसी विदेशी महिला, तीन भारतीयों ने ऐसे की मदद, वायरल हुआ वीडियो
जहां बड़े लोग भेदभाव करते हैं, वहीं बच्चों के दिल साफ होते हैं
यह वीडियो सिर्फ एक मासूम पल नहीं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा संदेश भी है। लोग सोशल मीडिया पर बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि जहां बड़े लोग भेदभाव करते हैं, वहीं बच्चों के दिल साफ होते हैं।
कुछ लोगों ने कहा कि स्कूलों में ऐसी दोस्ती और संवेदनशीलता ही असली शिक्षा है। यह वायरल वीडियो याद दिलाता है कि दया, सहानुभूति और मदद का भाव उम्र नहीं देखता। कई बार छोटे बच्चे भी वह सिखा जाते हैं, जो बड़े लोग जिंदगीभर नहीं सीख पाते।
