पटना जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान सोता मिला रेलवे कर्मचारी? वायरल वीडियो पर रेलवे ने लिया संज्ञान
Railway Employee Sleeping : पटना जंक्शन के रेलवे पूछताछ काउंटर पर ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के सोते हुए दिखाई देने का वीडियो वायरल हो गया। रेलवे सेवा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Patna Junction Viral Video : बिहार के पटना जंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे पूछताछ काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी अपनी कुर्सी पर आंखें बंद किए बैठा है, जबकि आसपास यात्री जानकारी लेने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।
पूछताछ काउंटर का काम यात्रियों को ट्रेन के समय, देरी, प्लेटफॉर्म नंबर और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराना होता है, लेकिन वायरल वीडियो में काउंटर पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की ओर ध्यान देता नहीं दिख रहा।
जबतक इस कर्मचारी को @RailwaySeva सस्पेंड नहीं करती तबतक Video को शेयर करें। पटना जंक्शन पर इंक्वायरी काउंटर का बाबू सफेद कमीज़ में कुर्सी पर लेटा हुआ, माइक सामने है, यात्री खड़े हैं, और ये आराम से सुस्की ले रहा है। pic.twitter.com/L8AHLee9pf — कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) June 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
KSP Recruitment 2026: कर्नाटक पुलिस में 1600 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
रेलवे पूछताछ काउंटर पर सोते दिखा कर्मचारी
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जहां एक यूजर ने रेलवे अधिकारियों से कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोस्ट में दावा किया गया कि पटना जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर सफेद शर्ट पहने कर्मचारी यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद कुर्सी पर आराम करता नजर आया।
वीडियो वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और कहा कि यात्रियों को अक्सर तत्काल जानकारी की जरूरत होती है, खासकर ट्रेन लेट होने, रद्द होने या प्लेटफॉर्म बदलने जैसी परिस्थितियों में। ऐसे में पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : पहले खाना रखा, फोटो खींची और फिर उठा ले गया! CCTV में कैद डिलीवरी बॉय की हरकत ने उड़ाए होश
रेलवे ने मामले को संज्ञान में लिया
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद रेलवे सेवा (Railway Seva), जो भारतीय रेलवे का आधिकारिक शिकायत निवारण मंच है, ने प्रतिक्रिया दी। रेलवे सेवा ने अपने जवाब में कहा कि मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है या नहीं।
इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सेवा गुणवत्ता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। वहीं इंटरनेट पर कुछ लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ यूजर्स ने इस घटना पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं। कई लोगों का मानना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे को ग्राहक सेवा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है।
