चंद सेकंड ने बचाई जान! लॉन्ड्रोमैट में ब्लास्ट से पहले बाहर निकले शख्स का वीडियो वायरल
Laundromat Blast Video : लॉन्ड्रोमैट में हुए ब्लास्ट से कुछ सेकंड पहले बाहर निकले शख्स की जान बच गई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने कहा कि जीवन का हर पल कीमती होता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Lucky Escape Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो यह दिखाता है कि जिंदगी में हर एक सेकंड कितना कीमती होता है। अक्सर लोग कहते हैं कि “2 मिनट से क्या फर्क पड़ता है”, लेकिन कई बार यही कुछ सेकंड जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन जाते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो इसी बात का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।
2 सेकंड की कीमत क्या होती है इस वीडियो में पता चलता है…. अगर पाजी दो सेकंड घर में और रुकते तो सीधा टिकट लेके निकल लेते…. pic.twitter.com/6LDyEHGGxP — Pushpraj sharma (@ThePushprajX) April 24, 2026
चंद सेकेंड से बची शख्स की जान
वीडियो में एक लॉन्ड्रोमैट (सेल्फ-सर्विस लॉन्ड्री) नजर आता है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति अपना सामान लेकर बाहर निकलते दिखाई देते हैं। जैसे ही वह वहां से बाहर जाते हैं, कुछ ही सेकंड बाद अंदर रखी एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट होता है और जोरदार धमाका हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन
धमाका इतना तेज होता है कि मशीन का दरवाजा पूरी तरह टूटकर बिखर जाता है। अगर वह शख्स कुछ सेकंड और वहां रुक जाता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
जीवन का हर पल कीमती होता है
यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि “जीवन का हर पल कीमती होता है”, वहीं दूसरे ने उस शख्स को किस्मत वाला बताया। यह घटना साफ तौर पर बताती है कि समय की अहमियत को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ सेकंड ही आपकी जिंदगी बचा सकते हैं।
