

Dog Parcel Viral Video : रैपिडो से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर को ऐसा ‘पार्सल’ मिला, जिसे देखकर वह खुद भी हैरान रह गया।
आमतौर पर ड्राइवर पार्सल के रूप में बैग या सामान उठाते हैं, लेकिन इस बार उन्हें एक कुत्ते को एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन तक पहुंचाने का काम दिया गया। इस पूरे सफर का वीडियो ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया, जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है।
वीडियो में ड्राइवर कहते हुए नजर आता है कि उसने जिंदगी में कई तरह के पार्सल डिलीवर किए हैं, लेकिन ऐसा पार्सल पहले कभी नहीं मिला। वह मजाकिया अंदाज में कहता है, “देख लीजिए, ये है पार्सल… अब इतने बुरे दिन आ गए हैं कि रैपिडो में ये भी डिलीवर करना पड़ रहा है।”
हालांकि उसकी बातों में हल्की शिकायत झलकती है, लेकिन वीडियो में कुत्ते की मासूमियत और क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “Kalua_theblacklab” नाम के पेज से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे अब तक का “क्यूटेस्ट पार्सल” बताया है।
एक यूजर ने लिखा कि वह ऐसे पार्सल को खुशी-खुशी डिलीवर करना चाहेगा, जबकि दूसरे ने कहा कि यह बुरा दिन नहीं बल्कि सबसे अच्छा दिन है। यह वायरल वीडियो दिखाता है कि कभी-कभी छोटे-छोटे पल भी लोगों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकते हैं और इंटरनेट पर सकारात्मक माहौल बना सकते हैं।