वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Snow Leopard Family : लद्दाख की बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। ‘पहाड़ों के भूत’ कहे जाने वाले दुर्लभ स्नो लेपर्ड का पूरा परिवार ऊंचे हिमालय में चहलकदमी करता नजर आया है।
इस अद्भुत दृश्य को सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और एनीमल लवर्स से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक, सभी ने इसकी जमकर तारीफ की।
#SnowLeopardSentinel#EcoSensitiveBRO#WildlifeWithBRO Spotting of the elusive Snow Leopard in the High Himalayas by Project Himank@BROindia—a powerful reminder that infrastructure development and nature conservation go hand in hand.@LAHDC_LEH @lg_ladakh @adgpi… pic.twitter.com/zUtKdc67kl — 𝐁𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐑𝐨𝐚𝐝𝐬 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 (@BROindia) February 1, 2026
यह वीडियो BRO ने 1 फरवरी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था। इसे प्रोजेक्ट हिमांक (Project Himank) के तहत शूट किया गया है। वीडियो के साथ BRO ने एक बेहद अहम और सकारात्मक संदेश भी दिया। संगठन ने कहा कि यह वीडियो इस बात का मजबूत प्रमाण है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक साथ चल सकते हैं।
BRO का कहना है कि सड़क और बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हुए भी वन्यजीवों के प्राकृतिक घरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उनका संदेश साफ था कि विकास प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर नहीं, बल्कि उसे सहेजते हुए होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर का कमाल का साइड बिजनेस, बैक सीट पर लगाई ज्वेलरी शॉप; वीडियो वायरल
इस वीडियो को कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शेयर किया। IFS अधिकारी परवीन कासवान ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि हिमालय की इन खतरनाक ऊंचाइयों पर या तो ये ‘घोस्ट ऑफ द माउंटेन्स’ पहुंच सकते हैं या फिर भारतीय सेना। उनकी लाइन “Ghosts and Indian Army” ने लोगों का खास ध्यान खींचा।
ताजा SPAI रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल 718 स्नो लेपर्ड हैं, जिनमें से 477 अकेले लद्दाख में पाए जाते हैं। ऐसे में यह वीडियो न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि संरक्षण के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।