वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
CPR Saves Life : राजस्थान के कोटा शहर से एक दिल दहला देने वाला लेकिन प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ज्वेलरी शोरूम में आभूषण व्यापारी राज कुमार अपने कलेक्शन ग्राहकों को दिखा रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
शोरूम में मौजूद लोग घबरा गए और माहौल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि अगर तुरंत मदद नहीं मिली तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
💥 Heart-Stopping Moment in Kota! 💥
A jewelry trader, Raj Kumar, suddenly suffered a heart attack while showing his collection at a showroom in Kota. ☠️
Thanks to the quick thinking of the showroom owner’s son, who performed CPR for 10–15 minutes, Raj Kumar’s life was saved! 🙏… pic.twitter.com/A7I3j8soKz — The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 8, 2026
इसी दौरान शोरूम मालिक के बेटे ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार सीपीआर करने के बाद राज कुमार की हालत में सुधार होने लगा।
थोड़ी ही देर में वे होश में आए और सहारे से अपने पैरों पर खड़े होकर शोरूम से बाहर निकलते नजर आए। इस घटना को देखने वाले लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेटे की तत्परता और साहस की जमकर तारीफ की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : विशाल गोलगप्पा खाने चले अंकल, एक बाइट में ही हुआ ‘होली’ वाला हाल; वीडियो वायरल
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आपात स्थिति में तुरंत और सही कदम उठाना कितना जरूरी होता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक हर व्यक्ति को आनी चाहिए।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि शुरुआती कुछ मिनटों में दिया गया सीपीआर किसी की जान बचा सकता है। यह घटना लोगों को जागरूक रहने और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेने की सीख दे रही है।