विशाल गोलगप्पा खाने चले अंकल, एक बाइट में ही हुआ ‘होली’ वाला हाल; वीडियो वायरल

Giant Golgappa Video : इंस्टाग्राम पर एक अंकल का विशाल गोलगप्पा खाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गोलगगप्पा फूटते ही पानी स्वेटर पर फैल गया और लोग मजेदार कमेंट करने लगे।
A man’s attempt to eat a giant golgappa ended in a hilarious mess, and the video is now going viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pani Puri Challenge : हम सबके पसंदीदा गोलगप्पे की एक-दो नहीं, कई प्लेट खाई जा सकती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो गोलगप्पा वायरल हो रहा है, वह आम गोलगप्पों से बिल्कुल अलग है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक शख्स बेहद बड़े आकार का गोलगप्पा खाते नजर आते हैं। यह गोलगप्पा इतना विशाल है कि उन्हें उसे दोनों हाथों से उठाना पड़ता है। आसपास खड़े लोग भी हैरान नजर आते हैं और पूरा नजारा किसी फूड चैलेंज जैसा लगता है।

बाहूबली गोलगप्पा खानी की कोशीश हुई नाकाम

वीडियो में दिखता है कि अंकल जी बड़े उत्साह के साथ इस अनोखे गोलगप्पे को मुंह में रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसे ही वह इसे खाने की कोशिश करते हैं, गोलगप्पा अचानक फूट जाता है।

अंदर भरा पानी और मसाला बाहर निकलकर सीधे उनके स्वेटर पर फैल जाता है। उनका स्वेटर रंगीन पानी से भीग जाता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने उन पर रंग डाल दिया हो। आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं और वीडियो देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।

लोगों ने वीडियो पर किए फनी कमेंट

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “हैप्पी होली चाचा!” वहीं दूसरे ने लिखा, “अब घर जाकर आंटी को क्या जवाब देंगे?”

हालांकि वीडियो हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, लेकिन इसे देखकर गोलगप्पे खाने का मन जरूर कर जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनोखे फूड एक्सपेरिमेंट लोगों को हंसाने के साथ-साथ ट्रेंड भी बना रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com