Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दांतों में कपड़ा दबाकर पाइप पर चढ़ा बच्चा, फिर दोस्तों के साथ किया ऐसा कारनामा; वायरल वीडियो देख लोग हैरान

Children Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बच्चे पाइप और कपड़े की मदद से अनोखे अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। उनकी फुर्ती और टीमवर्क देखकर लोग हैरान हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 13, 2026 | 06:58 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Funny Kids Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उनकी फुर्ती की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ बच्चे बेहद अलग अंदाज में खेलते नजर आते हैं।

हालांकि उनका यह तरीका काफी जोखिम भरा भी दिखाई देता है। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Definitely not their first time doing that 😂 pic.twitter.com/PBCvfNfFHS — NO CONTEXT HUMANS (@HumansNoContext) July 12, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चलती बाइक पर अचानक गिरा फुटओवर ब्रिज का बैनर, बाल-बाल बचे लोग; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख

“फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा”… बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल

बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO

कपड़े के सहारे बच्चे ने किया कमाल कारनामा

वायरल वीडियो में एक बच्चा अपने दांतों से कपड़ा दबाए हुए कमरे में लगे पाइप पर चढ़ना शुरू करता है। वह बड़ी आसानी से पाइप के सहारे ऊपर बने अलमारी (कबर्ड) के हिस्से तक पहुंच जाता है, जहां पहले से एक दूसरा बच्चा मौजूद होता है। इसके बाद दूसरा बच्चा कपड़े को पकड़ लेता है और दोनों मिलकर उस कपड़े को ऊपर खींचते हैं।

कपड़े का दूसरा सिरा तीसरे बच्चे के शरीर से बंधा होता है, जिसे दोनों मिलकर ऊपर खींच लेते हैं। बच्चों का यह टीमवर्क और संतुलन लोगों को चौंका रहा है, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का खेल खतरनाक साबित हो सकता है और इसकी नकल नहीं करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : चलती बाइक पर अचानक गिरा फुटओवर ब्रिज का बैनर, बाल-बाल बचे लोग; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

बच्चों का कारनामा देख हैरान हो गए लोग

यह वायरल वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “पक्का ये ऐसा पहली बार नहीं कर रहे होंगे।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, “अगर कभी दुनिया खत्म हुई, तो ये बच्चे जरूर बच जाएंगे।” दूसरे ने मजाक में पूछा, “अब ये नीचे कैसे उतरेंगे?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतना कमाल देखकर तो लग रहा है ये पहली बार नहीं कर रहे।” हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई और ऐसे स्टंट दोहराने से बचने की सलाह दी।

Kids climb pipe using cloth funny viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 06:58 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.