"फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा"... बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल

Funny Classroom Video : क्लासरूम में टीचर से क्लासवर्क मांगते एक बच्चे का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसके दमदार एक्सप्रेशन और जवाब पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
A student's funny argument with his teacher over classwork has gone viral on Instagram, winning hearts with his dramatic expressions.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Teacher Student Conversation : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्चे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल क्लिप एक क्लासरूम की है, जहां कई छात्र मौजूद हैं। इसी दौरान एक बच्चा अपने टीचर के पास क्लासवर्क मांगने पहुंचता है।

लेकिन जब टीचर उसे काम देने से मना कर देते हैं, तो बच्चा जिस अंदाज में जवाब देता है और जिस तरह के एक्सप्रेशन देता है, वही लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा टीचर से कहता है कि उसे क्लासवर्क चाहिए। इस पर टीचर बताते हैं कि उसे पहले ही दो बार काम दिया जा चुका है, इसलिए अब नया काम नहीं मिलेगा। इसके बाद बच्चा बिना झिझक कहता है, "फीस किस बात की लेते हो?" जब टीचर जवाब देते हैं कि फीस पढ़ाने की लेते हैं, तो बच्चा तुरंत बोल पड़ता है, "फिर काम भी देना पड़ेगा।"

बच्चे का आत्मविश्वास, बोलने का अंदाज और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने दमदार हैं कि कई यूजर्स उसकी तुलना फिल्मों के किरदारों से कर रहे हैं। कुछ लोगों को उसका अंदाज किसी फिल्मी हीरो जैसा लगा तो कुछ ने उसे "छोटा गुड्डू पंडित" तक कह दिया।

बच्चे के जवाब ने जीता लोगों का दिल

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर trolls.ox नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसका रिएक्शन कमाल का है।"

दूसरे ने लिखा, "मिर्जापुर का गुड्डू पंडित।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "ये मेरे टाइप का बच्चा है।" सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बच्चे के आत्मविश्वास और बेहतरीन एक्सप्रेशन की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे क्लासरूम का सबसे मजेदार पल बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com