चलती बाइक पर अचानक गिरा फुटओवर ब्रिज का बैनर, बाल-बाल बचे लोग; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Banner Falls on Bike : फुटओवर ब्रिज पर लगा बड़ा बैनर अचानक बाइक सवारों के ऊपर गिरने से जान बाल-बाल बची। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Road Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फुटओवर ब्रिज पर लगा एक बड़ा बैनर अचानक नीचे सड़क पर गिर जाता है। उस समय नीचे से कई बाइक सवार गुजर रहे होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैनर सीधे बाइक सवारों के ऊपर आ गिरता है।
हालांकि, गनीमत रही कि सभी लोग किसी तरह खुद को संभाल लेते हैं और बड़ा हादसा टल जाता है। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले बड़े बैनर और होर्डिंग्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
Why India needs a blanket ban on all hoarding & banners. See end for the Final destination hero😭 pic.twitter.com/VbHaX6rb1z — Vije (@vijeshetty) July 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
“फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा”… बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल
बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
लाल कार, चीखती युवती और वायरल वीडियो… 60 मिनट में नागपुर पुलिस ने सुलझा दिया ‘अपहरण’ का रहस्य
फुटओवर ब्रिज से चलती बाइक पर अचानक गिरा बैनर
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि फुटओवर ब्रिज पर लगा बैनर अचानक अपनी जगह से टूटकर नीचे गिर जाता है। यदि बाइक सवार समय रहते संतुलन नहीं बना पाते, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
हालांकि वीडियो में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं होती। यह वीडियो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले बड़े-बड़े बैनरों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था कितनी जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें : स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
वीडियो ने सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किए
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @vijeshetty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “भारत में सभी होर्डिंग और बैनर पर पूरी तरह से रोक क्यों जरूरी है।” वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने भी अपनी राय दी।
एक यूजर ने लिखा, “ऐसे बैनर सिर्फ खतरा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि शहरों की खूबसूरती भी खराब करते हैं।” वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनरों की नियमित जांच कराने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
