Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल में बुजूर्ग महिला का सम्मान, लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाने पर मोटर व्हीकल विभाग ने किया सम्मानित

Kerala MVD : केरल के कोझिकोड में फुटपाथ पर स्कूटर चलाने से रोकने वाली बुजुर्ग महिला प्रभवती को मोटर व्हीकल विभाग ने सम्मानित किया। उनका वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 14, 2026 | 05:14 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kerala MVD Honored Old Lady : केरल के कोझिकोड में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाली एक बुजुर्ग महिला को मोटर व्हीकल विभाग ने सम्मानित किया है। प्रभवती नाम की इस महिला का वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में वह एरनजीपालम इलाके में एक ट्रैफिक सिग्नल के पास फुटपाथ पर स्कूटर चलाने की कोशिश कर रहे युवक को रोकती नजर आई थीं। मुख्य सड़क पर जाम होने के कारण युवक फुटपाथ से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्रभवती ने इसका विरोध किया।

Update: Kerala MVD officials visited Prabhavathi Amma, the woman seen in the video, at her home and felicitated her. The rider’s license was suspended, he was directed to attend a one-week driving awareness class, and a fine was imposed. https://t.co/2CKqmvUvL0 pic.twitter.com/nMNE14NXP2 — MN (@NizzUtd) February 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सऊदी की शादी में मेहमानों को मिले ‘सोने के बिस्किट’, डिब्बा खुलते ही फटी रह गईं सबकी आंखें; देखें VIDEO

सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO

राहुल नार्वेकर और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक, अलीबाग जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, संजय राउत के VIDEO से मचा बवाल

कर्नाटक में बसों से गुटखा विज्ञापन हटाती दिखीं महिलाएं, वीडियो हुआ वायरल

बुजुर्ग महिला का मोटर वाहन विभाग ने किया सम्मान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभवती ने स्कूटर के सामने अपना पैर रखकर उसका रास्ता रोक दिया। उन्होंने शांत लेकिन सख्त अंदाज में कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए होता है, न कि वाहनों के लिए।

जब तक स्कूटर चालक वापस सड़क पर नहीं गया, तब तक वह वहीं खड़ी रहीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके साहस और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना की खूब सराहना की। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी जागरूकता से ही सार्वजनिक स्थान सुरक्षित बन सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : केरल में बुजुर्ग महिला ने सिखाया ट्रैफिक नियम, फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे युवक को रोका; वीडियो वायरल

जल्दबाजी में नियम तोड़ने से बेहतर है धैर्य रखना

इस घटना के बाद केरल मोटर व्हीकल विभाग (MVD) ने प्रभवती को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य आम लोगों को यह संदेश देना है कि जल्दबाजी में नियम तोड़ने से बेहतर है धैर्य रखना और सुरक्षा को प्राथमिकता देना।

विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क नियमों का पालन करें और फुटपाथ जैसे स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित करें। प्रभवती की पहल अब सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी का उदाहरण बन गई है।

Kerala mvd honours prabhavati for stopping scooter on footpath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 05:14 PM

Topics:  

  • Kerala
  • Traffic Rules
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.