जयपुर पुलिस घोड़े पर करती दिखी गश्त, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- पेट्रोल बचाया जा रहा है क्या?
Jaipur Police Horse Patrolling : सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी घोड़े पर बैठकर गश्त कर रहे हैं। लोग ने इसे पेट्रोल-डीजल बचाने से जोड़कर मजेदार कमेंट किए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Police Horse Patrol Viral Video : देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी घोड़े पर बैठकर बाजार इलाके में गश्त करते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अब पुलिस भी ईंधन बचाने के लिए पुराने तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी और कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट तथा वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी थी।
In a move to save fuel, Jaipur Police officers begin daytime patrolling on horses 😂 pic.twitter.com/5i7Ac9TahA — Shubh (@kadaipaneeeer) May 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं
बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील
विदेशी महिला ने की चंडीगढ़ की जमकर तारीफ, बोलीं- भारत का सबसे साफ और व्यवस्थित शहर
घोड़े पर बैठकर गश्त करते दिखे पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाजार इलाके में सामान्य ट्रैफिक चल रहा है और इसी बीच पुलिसकर्मी घोड़े पर सवार होकर गश्त करते नजर आते हैं। यह वीडियो एक्स पर @kadaipaneeeer नाम के यूजर ने शेयर किया है।
पोस्ट में दावा किया गया कि जयपुर पुलिस पेट्रोल बचाने के उद्देश्य से दिन में घोड़ों पर गश्त कर रही है। हालांकि वीडियो के साथ न तो तारीख बताई गई है और न ही लोकेशन की पुष्टि की गई है। ऐसे में कई यूजर्स इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “पुराने दिन वापस आ गए।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पुलिस का घोड़े पर गश्त करना कोई नई बात नहीं है।
दरअसल कई शहरों में पुलिस के पास माउंटेड पुलिस यूनिट होती है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों और बड़े आयोजनों में निगरानी के लिए इस्तेमाल की जाती है। फिलहाल जयपुर पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
