अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच पुराना वीडियो वायरल, बच्चे को दी थी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह
Ayatollah Ali Khamenei Old Video Viral : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को शहीद होने की बजाय सही सलाह दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ayatollah Ali Khamenei Old Video : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर इन दिनों बड़ी खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इजरायल और अमेरिका की ओर से तेहरान पर किए गए हवाई हमले में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हमले के समय वह अपने दफ्तर में मौजूद थे और इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन खबरों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट पुष्टि सामने नहीं आई है।
जब एक बच्चे ने ईरान के सर्वोच्च नेता स्वर्गीय अली #Khamenei से कहा कि वह शहीद होना चाहता है, तो अली खामेनेई ने उसे पहले पढ़ाई करने, वैज्ञानिक बनने, जीवन जीने और फिर जब बूढ़े और कमजोर हो जाओ, तब मरने की सलाह दी। आज, उन्होंने अमेरिका और इज़राइल के हमले के दौरान अपना घर छोड़ने… pic.twitter.com/4B4lkEbe16 — ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) March 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो
बस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
कार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
खामेनेई की मौत उनका पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा उनसे कहता है कि वह शहीद होना चाहता है। बच्चे की बात सुनकर खामेनेई मुस्कुराते हैं और उसे समझाते हैं कि अभी उसकी उम्र पढ़ने-लिखने की है।
वे कहते हैं कि पहले अच्छी तरह पढ़ाई करो, विज्ञान सीखो, एक अच्छे इंसान और काबिल वैज्ञानिक बनो। जब उम्र ज्यादा हो जाए और शरीर कमजोर हो जाए, तब मौत के बारे में सोचना। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी शांत हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : “India is Amazing”- न्यूजीलैंड के म्यूजिशियन लेपानी को मैसूर में मिली मुफ्त बिरयानी, वीडियो वायरल
छोटे बच्चे ने खामेनेई से जताई थी शहीद होने के इच्छा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग अयातुल्ला अली खामेनेई के जवाब को संतुलित और समझदारी भरा बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने बच्चे को जीवन और शिक्षा की अहमियत समझाई।
वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं और हमले तथा मौत की खबरों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल सच्चाई को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
