Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदेशी व्लॉगर से भारत में बदसलूकी; ट्रेन में सफर के दौरान किसी ने सीट पर पैर रखा, तो किसी ने थूका

UK Vlogger India ब्रिटेन के मशहूर व्लॉगर ने भारत में रेल यात्रा के दौरान हुए खराब व्यवहार का वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Nov 27, 2025 | 04:44 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railways Viral Video : ब्रिटेन के ‘Backpacker Ben’ नाम के मशहूर व्लॉगर ने हाल ही में अपने भारतीय रेलवे सफर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह कुछ यात्रियों के व्यवहार ने उनका अनुभव असहज बना दिया। Ben के मुताबिक, यात्रा के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे उन्हें लगा कि लोगों में बुनियादी सभ्यता यानी सिविक सेंस की कमी है।

भारतीयों में दिखी सिविक सेंस की कमी

पहली घटना तब हुई जब उनके सामने बैठा एक यात्री बार-बार अपनी टांगें Ben की सीट पर रख रहा था। वीडियो में Ben बताते हैं, “यह व्यक्ति बार-बार अपना पैर मेरी सीट पर रख देता है। मैंने दो-तीन बार प्यार से मना किया, वह मुस्कुराता है और दो मिनट बाद फिर वही हरकत करता है।” इस पर वह व्यक्ति Ben को घूरते हुए दिखाई देता है, जिससे स्थिति और भी असहज हो जाती है।

दूसरी घटना और भी चौंकाने वाली थी। Ben बताते हैं कि एक यात्री ने चलते-चलते उनके हाथ पर थूक दिया। “वह कोई पान जैसा चबा रहा था, उसने गुजरते हुए मेरे हाथ पर थूक दिया। उसने मेरी तरफ देखा और कुछ कहा भी। पूरा बड़ा सा थूक मेरे हाथ पर गिरा,” Ben ने कहा। इस घटना ने उन्हें पूरी तरह विचलित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात, लोगों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा; VIDEO VIRAL

लोगों ने वीडियो पर दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने Ben के अनुभव को गलत बताया और कहा कि उन्हें “सबसे सस्ता क्लास” चुनने के बजाय एसी कोच या वंदे भारत जैसी ट्रेनों में यात्रा करनी चाहिए। व

हीं कई लोगों ने यात्रियों के व्यवहार की निंदा की और कहा कि ऐसी हरकतें भारत की छवि खराब करती हैं। एक यूजर ने लिखा, “समस्या को समझने की बजाय लोग उसे डिफेंड कर रहे हैं। अगर यही चीज जापान या चीन में होती तो कड़ी कार्रवाई होती।”

कई लोगों ने यह भी बताया कि विदेशी यात्रियों के लिए भारत में बेहतर विकल्प मौजूद हैं, जिनका अनुभव ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब Ben ने भारतीय रेलवे से जुड़ा कोई वीडियो साझा किया हो कुछ दिन पहले उन्होंने एक कर्मचारी का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सफाई के बाद कचरा पटरियों पर फेंकता दिख रहा था। इस घटना ने फिर से रेलवे यात्राओं में सफाई, व्यवहार और जागरूकता को लेकर बहस छेड़ दी है।

Indian railways uk vlogger backpacker ben bad experience video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • Anti-Social Behavior
  • Social Media

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रयागराज में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात, लोगों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा; VIDEO VIRAL

2

साल 2025 में भारत की इन जगहों ने किया सबसे ज्यादा ट्रेंड, जानें क्या था कारण

3

उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी चुनावी जंग, डिजिटल कैंपेन माना जा रहा अधिक कारगर

4

चलती बस में हंगामा : नशे में धुत बस चलाते ड्राइवर पर यात्रियों का फूटा गुस्सा; वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.