- Hindi News »
- Travel »
- Indian Railways Has Cancelled These Trains From December Check List Here
भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले एक बार जरूर देखें लिस्ट
- Written By: प्रीति शर्मा
Cancelled Train: भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक सर्दियों में घने कोहरे के कारण 24 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिससे कई रूट प्रभावित होंगे।

भारतीय ट्रेन (सौ. फ्रीपिक)
Indian Railway: सर्दियों शुरू होते ही ठंड के साथ घना कोहरा भी परेशानियां बढ़ाने लगता है। एक बार फिर सर्दियां उत्तर भारत में रेल मार्ग को प्रभावित करने का कारण बन रही हैं। दरअसल भारतीय रेलवे ने पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर, अंबाला और आसपास चलने वाली कुल 24 जोड़ी ट्रेनों को तीन महीने के लिए कैंसिल कर दिया है। यह रोक 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।
पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने पहले ही 1 दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 तक 24 जोड़ी ट्रेनों – कुल 48 ट्रेन सेवाओं – को रद्द करने की घोषणा की है। ऐसे में रद्द की गई ट्रेनों की सूची जरूर देखें ताकि आपको यात्रा में बाधा न आए।
घने कोहरे की वजह से रफ्तार प्रभावित
सर्दियों में पड़ने वाले घने कोहरे की वजह से रात से सुबह तक ट्रैक पर धुंध रहती है कि ट्रेनें घंटों-घंटों की देरी से चलती हैं। यही कारण है कि रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है। कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षा मैनेज करना सबसे मुश्किल काम होता है। क्योंकि सर्दियों में विजिबिलिटी गिरते ही न सिग्नल ठीक से दिखते हैं और न ही ट्रैक के आगे का हिस्सा समझ आता है। जिसकी वजह से हादसों की संख्या भी बढ़ने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
यही कारण है कि लंबी रूट वाली कई ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। रेलवे के अनुसार इस कदम से नेटवर्क पर भीड़ कम होगी और बाकी ट्रेनें ज्यादा नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से चलाई जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें:- IRCTC के इस टूर पैकेज से करें श्रीलंका घूमने का सपना पूरा, बजट ट्रिप में मिलेगी सारी सुविधाएं
कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन संख्या 14618 – अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 15619 – गया कामाख्या एक्सप्रेस, 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 15621 – कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस, 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 15622 – आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस, 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 22198 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी कोलकाता एक्सप्रेस, 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 22197 – कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एक्सप्रेस, 7 दिसंबर 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 12327 – हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 12328 – देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 3 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 14004 – नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द।
ट्रेन संख्या 14524 – अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, दिसंबर 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द।
इनके अलावा 14523 बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 22857 संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस, 22858 आनंद विहार संतरागाछी एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा, 14112 प्रयागराज जंक्शन मुजफ्फरपुर, 14111 मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, 18104 अमृतसर टाटा एक्सप्रेस, टाटा अमृतसर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को लिस्ट में शामिल किया गया है।
Indian railways has cancelled these trains from december check list here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
May 27, 2026 | 08:26 PMइंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
May 27, 2026 | 08:14 PMसिगरेट का ‘ग्लोबल हब’ बना चीन, दुनिया भर में घटी खपत; मगर चीनियों ने फूंक दी 39% ज्यादा सिगरेट
May 27, 2026 | 08:07 PMरूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
May 27, 2026 | 08:05 PMवैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
May 27, 2026 | 08:02 PMMSP बढ़ा फिर भी घाटे में किसान, अमरावती बाजार में नहीं मिल रहे समर्थन मूल्य
May 27, 2026 | 07:58 PMMS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














