ओलंपिक मेडल जीत कर वापस लौटी भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं पहुंचे लोग, वीडियो हुआ वायरल
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता लिया। जिसके बाद आज खिलाड़ी देश वापस लौट गए। खिलाड़ियों के स्वागत में एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों भी बजाए गए, लेकिन उतनी भीड़ नहीं दिखी जीतनी टी20 वर्ल्ड कप जीत कर आए खिलाड़ियों के स्वागत में दिखी थी। इस मद्दे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
- Written By: शानू शर्मा
भारतीय हॉकी टीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
पेरिस: ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीम ने स्पेन को 2-1 से मात देते हुए ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने घर वापसी कर लिया। टीम के स्वागत में दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों भी बजाए गए। हालांकि जनता की वो भीड़ देखने को नहीं मिली जो टी20 वर्ल्ड कप जीत कर आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में दिखी थी।
इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छीड़ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों के स्वागत में केवल रिपोर्टर नजर आ रहे है। लोगों ने वीडियो पर इसे खिलाड़ियों का अपमान बताया है। लोगों का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप जीत कर देश लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत में लाखों लोग पहुंचे। वहीं हॉकी टीम के स्वागत के लिए भीड़ नही आई। उन्होंने इसे खिलाड़ियों का अपमान बताया है।
खिलाड़ियों के साथ भेदभाव
भारत के लोगों में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है। क्रिकेट के मुकाबले हॉकी भारत में कम लोकप्रिय है। जिसकी वजह से हॉकी खिलाड़ियों के फैंस भी कम है। इस मुद्दे को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजरों ने सरकार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
#WATCH | Indian Men's Hockey Team players arrived at Delhi airport after winning a bronze medal at the #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/hYV9il7Koq — ANI (@ANI) August 10, 2024
उनका कहना है कि ओलंपिक मेडल लाने वाली भारतीय हॉकी टीम को एक साधारण वोल्वो बस में ले जाया गया। इसमें कुछ खास सुविधाएं भी नहीं दिखी। वहीं क्रिकेट टीम के स्वागत में लग्जरी बस भेजे गए थे। साथ ही उनका स्वागत भी भव्य रूप से किया गया था। दोनों टीमों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।ॉ
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान टू पेरिस कैसे पहुंचे अरशद नदीम
अन्य खेलों को भी प्यार देने की अपील
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों को प्यार देने की अपील शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अन्य खेलों के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतने का काम कर रहे हैं। हमें उन्हें भी देखना चाहिए और अपना प्यार देना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो ये उनके साथ अन्याय होगा क्योंकि सभी खेलों में बराबर मेहनत लगता है।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होते ही एक्स पर ट्रेंड होने लगा ‘पनौती’
हॉकी में भारत सबसे आगे
बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारत हॉकी में सबसे आगे है। भारतीय हॉकी टीम ने 8 बार गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के बाद दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलियन टीम है। आस्ट्रेलिया की टीम के पास हॉकी में कुल 10 मेडल हैं। हालांकि गोल्ड केवल 1 ही जीत पाया। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पास हॉकी में 8 मेडल हैं।
