Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने 27 जुलाई से 1 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे देश का मौसम।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 27, 2026 | 06:24 AM

भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IMD Heavy Rainfall Alert: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 28 से 31 जुलाई के बीच जोरदार बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता के पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती

महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट

नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 27 जुलाई को आसमान बादलों से ढका रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में आकाशीय गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का असर झारखंड पर भी दिखाई देगा। इतना ही नही बल्कि रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 27 जुलाई को आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि 28 जुलाई को भी रांची समेत आसपास के कई जिलों में बादलों की गरज और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून

राजस्थान में 27 जुलाई को मौसम में नमी बने रहने की संभावना है, लेकिन दक्षिण और पश्चिमी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जबकि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूरे राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ

बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर जिलों के लिए खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन सभी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि पटना, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय समेत दक्षिणी जिलों में फिलहाल कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Imd heavy rainfall alert weather update heavy rain warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 06:14 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • imd alert rainfall
  • IMD Red Alert
  • Monsoon News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.