Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope: 27 जुलाई 2026 का सोमवार कई राशियों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आया है। कहीं करियर में उन्नति के योग हैं तो कहीं आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 27, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल 27 जुलाई 2026(सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Daily Horoscope 27 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, करियर में ग्रोथ और पारिवारिक सहयोग लेकर आया है। कुछ राशियों को जॉब, बिजनेस और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और विवादों के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।

आज जन्मे बच्चों का भविष्य

आज जन्म लेने वाले बच्चे स्वस्थ, शांतिप्रिय और न्यायप्रिय स्वभाव के होंगे। वे अपने कार्यों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे। कला, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्रों में उनकी विशेष रुचि रहेगी। धार्मिक आस्था मजबूत होगी और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने की संभावना रहेगी।

मेष

युवाओं का ध्यान मनोरंजन और मौज-मस्ती की ओर अधिक रहेगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संयम और धैर्य के साथ कार्य करें। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। निजी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर

Birthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन

Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ

वृषभ

पारिवारिक योजनाओं में सक्रिय भागीदारी रहेगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। व्यापार और व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यर्थ के विवादों से बचना आपके हित में रहेगा।

मिथुन

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। सतर्कता और समझदारी से किए गए कार्य सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

कर्क

किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से संतुष्ट रहेगा। शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक कोई शुभ समाचार या शुभ अवसर सामने आ सकता है।

सिंह

मित्रों से किया कोई वादा पूरा न कर पाने का अफसोस रह सकता है। आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी और यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या

अचानक आई नई परेशानियां कुछ समय के लिए चिंतित कर सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और सोच-समझकर कदम उठाएं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। करीबी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

मनमौजी स्वभाव के कारण नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक विवादों से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

अपने सपनों को साकार करने का यह अच्छा समय है। मेहनत में कमी न करें। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

धनु

कार्यक्षेत्र में पहले की तुलना में अधिक ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और कोई नया खर्च सामने आ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभ मिलेगा।

मकर

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आर्थिक समस्याओं के समाधान के संकेत हैं।

कुंभ

वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से युवा वर्ग उत्साहित रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। माता-पिता के सहयोग से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन

महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है। मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। सुख, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। अपने प्रयासों के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: जानें इस सप्ताह किस राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगी करियर में सफलता

व्यापार-भविष्य

आज आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी और मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, जौ, गेहूं और ज्वार के भाव में नरमी का रुख रह सकता है। वहीं गुड़, खांड, शक्कर, सरसों और अरंडी में भी शुरुआती कमजोरी के बाद तेजी आने के संकेत हैं। आज का भाग्यांक 3721 शुभ माना गया है।

Aaj ka rashifal 27 july 2026 daily horoscope all zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.