वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Girl in America Holi Video : भारतीयों के लिए त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक खास अवसर होते हैं। लेकिन नौकरी, पढ़ाई या व्यवसाय के कारण कई लोगों को अपने घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में त्योहारों के दौरान अकेलापन महसूस होना स्वाभाविक है।
कई बार लंबी छुट्टियां न मिलना, यात्रा का ज्यादा खर्च या काम की जिम्मेदारियां भी लोगों को घर जाने से रोक देती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदेश में रहने वाली एक भारतीय लड़की अपनी जापानी मकान मालकिन के साथ होली मनाती नजर आ रही है। दोनों के बीच की यह प्यारी और सादगी भरी मुलाकात लोगों का दिल जीत रही है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jaanv_the_parrot नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की ने बताया कि वह अमेरिका में अकेली रहती है, इसलिए उसकी जापानी मकान मालकिन उसके साथ होली मनाने आईं ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो। वीडियो की शुरुआत में दोनों कैमरे के सामने खड़ी नजर आती हैं।
भारतीय लड़की मजाकिया अंदाज में कहती है, “कोई और मिला नहीं, इसलिए मैं अपने मकान मालिक को ही उठा लाई।” इसके बाद वह बताती है कि उसके हाथ में जो पीला रंग है वह प्राकृतिक है। वह प्यार से अपनी मकान मालकिन के गालों पर रंग लगाकर “हैप्पी होली” कहती है। इसके जवाब में बुजुर्ग जापानी महिला भी बड़े ही स्नेह और कोमल भाव से उसके गालों पर रंग लगाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : होली पर ‘छोटा पंडित’ बना बच्चा, क्यूट अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह भावुक और प्यारा पल सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “वह कितनी सौम्य हैं।” इस पोस्ट करने वाली लड़की ने जवाब दिया, “हां, वह बहुत शर्मीली भी हैं।”
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे पहले लगा था कि यह लड़की अपने गृहनगर में रहती होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वह अमेरिका में है। एक और यूजर ने लिखा, “वह बहुत सौम्य हैं और एक नेक आत्मा भी लगती हैं।” कुल मिलाकर अलग-अलग संस्कृतियों की दो महिलाओं के बीच साझा किया गया यह स्नेह भरा पल लोगों के दिल को छू रहा है।