

Iran-US War: इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच चाइना के मशहूर यूट्यूब चैनल प्रिडिक्टिव हिस्ट्री के होस्ट और प्रोफेसर जुएकिन जियांग इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रोफेसर जियांग ने डोनाल्ड ट्रंप और को लेकर दो ऐसी भविष्यवाणियां की थी जो सच साबित हो चुकी हैं। यही वजह है कि उनके तीसरे प्रिडिक्शन की तेजी से चर्चा हो रही है।
प्रोफेसर जुएकिन जियांग ने कहा था कि ईरान और अमेरिका के युद्ध में यूनाइटेड स्टेट्स को करारी शिकस्त झेलनी पड़ेगी। चीनी-कनाडाई एजुकेटर ने यह भविष्यवाणी साल 2024 में एक ऑनलाइन लेक्चर के दौरान की थी और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग जियांग को 'चाइनीज नॉस्त्रेदमस' की संज्ञा भी दे रहे हैं।
प्रोफेसर जियांग ने इस वीडियो में तीन भविष्यवाणियां की थीं, जिसमें से दो तो सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने पहली भविष्यावाणी थी कि साल 2025 में एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सत्ता में वापसी करेंगे। वहीं, दूसरे प्रिडिक्शन में उन्होंने कहा था कि वह ईरान से युद्ध करेंगे और इस युद्ध में अमेरिका हार जाएगा।
इस लिहाज से देखें तो प्रोफेसर जुएकिन जियांग के दो अनुमान सही साबित हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी हुई है और उन्होंने ईरान के साथ युद्ध भी छेड़ दिया है। अब उनके तीसरे प्रिडिक्शन की चर्चाएं हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस युद्ध में अमेरिका को ईरान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ेगी।
प्रोफेसर जियांग बीजिंग में फिलॉसफी और हिस्ट्री पढ़ाते हैं। वह खुद येल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने अपने करियर का ज़्यादातर समय चीन में एजुकेशन रिफॉर्म और करिकुलम डिजाइन पर काम करते हुए व्यतीत किया है। एजुकेशन के अलावा जियांग ने अपने YouTube चैनल 'प्रेडिक्टिव हिस्ट्री' के जरिए बड़ी फॉलोइंग बनाई है।
जुएकिन जियांग अपने लेक्चर्स में हिस्ट्री के साथ जियोपॉलिटिकल इंसेंटिव और गेम थ्योरी में बार-बार होने वाले पैटर्न का एनालिसिस करके ग्लोबल इवेंट्स का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। काफी हद तक उनका तरीका 'साइकोहिस्ट्री' के आइडिया से थोड़ा-बहुत प्रेरित लगता है। साइको हिस्ट्री में भविष्य का अंदाज़ा लगाने के लिए लंबे समय के ऐतिहासिक पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है।