ट्रेन चलने से पहले प्लेटफॉर्म पर पापा का “लास्ट मिनट स्टंट”, बेटियों के साथ वायरल हुआ वीडियो
Train Journey Viral Video : एक वायरल वीडियो में भारतीय पिता का ट्रेन छूटने से पहले प्लेटफॉर्म पर किया गया लास्ट मिनट बोर्डिंग स्टंट सोशल मीडिया पर लोगों को अपने बचपन की ट्रेन यात्राओं की याद दिला रहा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Father Train Stunt : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अपनी बचपन की ट्रेन यात्राओं की याद दिला दी है। वीडियो में एक शख्स अपनी बेटियों को ट्रेन में बैठाकर प्लेटफॉर्म पर खड़ा नजर आता है और उन्हें खिड़की से हाथ हिलाकर विदा करता है।
ट्रेन के रवाना होने से पहले वह आराम से चलता हुआ दिखाई देता है, जबकि बेटियां खिड़की से उसे देखती रहती हैं। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इसे “भारतीय पिताओं का ट्रेन यात्रा के दौरान किया जाने वाला जरूरी स्टंट” बताता है। जैसे ही ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगती है, बेटियों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आती है।
How many of you are familiar with your dads making it a point to do this in every train journey? 😀😛😂 #dads #trains #journey pic.twitter.com/zvrD6EBWYo — Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) December 28, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन गति पकड़ती है, पिता प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के साथ-साथ चलने लगते हैं और चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए आखिरी पल में ट्रेन में चढ़ जाते हैं। यह दृश्य बेहद आम है, लेकिन फिर भी दिल को छू लेने वाला है।
यह वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के अधिकारी अनंत रूपनागुडी ने शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कितने लोग हैं जो अपने पापा को हर ट्रेन यात्रा में ऐसा करते हुए पहचानते हैं?” इस एक लाइन ने लाखों लोगों को अपनी यादों से जोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़ें : सोशल मीडिया अलर्ट पर दिल्ली पुलिस की तुरंत कार्रवाई, रिंग रोड पर खतरनाक ड्राइविंग का मामला उजागर
क्लासिक इंडियन डैड मोमेंट
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि उनके पिता भी हर ट्रेन यात्रा में ऐसा ही किया करते थे, तो कुछ ने इसे “क्लासिक इंडियन डैड मोमेंट” बताया।
लोगों का कहना है कि पहले के समय में ट्रेन यात्रा सिर्फ सफर नहीं होती थी, बल्कि परिवार के साथ बिताया गया यादगार वक्त हुआ करता था। यह वीडियो उसी पुराने दौर की झलक दिखाता है, जहां छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशियां देती थीं। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ एक स्टंट नहीं, बल्कि भारतीय परिवारों की भावनाओं और यादों से जुड़ा एक खास पल बन गया है।
