Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय डिलीवरी ड्राइवर की बहादुरी, 2 लुटेरों से अकेले भिड़ा वीडियो वायरल

Indian Fight with Robbers in Australia : मेलबर्न में भारतीय डिलीवरी ड्राइवर ने लूट की कोशिश को नाकाम किया, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने की जमकर तारीफ।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 26, 2026 | 11:57 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Fights Robbers Australia Viral Video : ऑस्ट्रेलिया से एक चौंकाने वाला लेकिन प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय डिलीवरी ड्राइवर दो लुटेरों से अकेले भिड़ता नजर आता है। यह घटना कथित तौर पर मेलबर्न की बताई जा रही है।

वीडियो में लाल टी-शर्ट पहने युवक बिना डरे हमलावरों का सामना करता है और अंत तक उनसे लड़ता रहता है। उसकी बहादुरी और हिम्मत ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

Australia: Two goons tried to rob an Indian-origin man (red tshirt) in Melbourne… He took them on single-handedly and made them regret it. 🔥 pic.twitter.com/LyGP4AydKg — Mr Sinha (@Mrsinha) March 24, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब

‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल

‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO

विदेश में दो लुटेरों से अकेले भिड़ा भारतीय

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बदमाश युवक को लूटने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह डरने के बजाय उनका डटकर मुकाबला करता है। जैसे ही हमलावर अपनी गाड़ी से कुछ निकालने की कोशिश करते हैं, भारतीय युवक भी खुद को बचाने के लिए एक वस्तु उठा लेता है और जवाबी हमला शुरू कर देता है।

कुछ देर बाद उसका एक साथी भी वहां पहुंच जाता है और दोनों मिलकर लुटेरों को पीछे हटने पर मजबूर कर देते हैं। अंत में हमलावर मौके से भाग जाते हैं और लूट की कोशिश नाकाम हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : जयपुर में विदेशी महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, ‘मेहमाननवाजी’ पर उठे सवाल

लोगों ने की बहादुरी की सराहना

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mrsinha नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस घटना पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और युवक की तुलना बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल से कर रहे हैं। कई लोगों ने उसकी बहादुरी की सराहना की, वहीं कुछ ने इसे आत्मरक्षा का बेहतरीन उदाहरण बताया।

Indian delivery driver fights robbers australia melbourne viral video bravery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 11:57 AM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.