शाम को होना था रावण दहन…शराबियों ने सुबह ही लगा दी आग, भोपाल से सामने आया VIDEO
Bhopal में रावण दहन से पहले ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत युवक-युवतियों ने रावण के पुतले को आग लगाई दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
- Written By: पूजा सिंह
शरारती तत्वों ने लगाई आग (सौ. सोशल मीडिया)
Miscreants Set Fire To The Effigy Of Ravana: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दशहरा के अवसर पर जहां शाम को भव्य रावण दहन की तैयारी की जा रही थी, वहीं कुछ शरारती तत्वों की हरकत से रावण दहन का मजा कीरकीरा हो गया है। यहां नशे में धुत कुछ युवक-युवतियों ने सुबह-सुबह रावण के पुतले में आग लगा दी। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शरारती तत्वों की इस हरकत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भोपाल के बाग मुगालिया ग्राउंड पर दशहरा उत्सव समिति ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों को खूब सज-धज कर तैयार किया था। हर साल की तरह आयोजन समीति द्वारा शाम को रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और कार्यक्रम के बाद भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार के हाथों पुतला दहन किया जाना था।
दहन से पहले की धू-धूकर जला रावण
इससे पहले ही सुबह करीब 6 बजे शरारती तत्वों ने पुतलों को आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक लाल रंग की कार मैदान के पास पहुंची, जिसमें तीन युवक और एक युवती सवार थे। तभी अचानक उनमें से एक युवक दौड़ते हुए आया और मैदान में खड़े रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतले में आग लगते ही युवक वहां से भागकर कार में बैठा और बाकी साथियों के साथ फरार हो गया। आग लगने के बाद रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। सुबह-सुबह जलते रावण के पुतले को देखकर और आतिशबाजी की आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
समिति ने पुलिस को दी सूचना
लोगों का कहना है कि, घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को रोकने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत अटल दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद समिति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक लड़ाई भड़काने की कोशिश हर तरीके से की जा रही है। भोपाल में रावण दहन से पहले दो युवकों ने रावण के पुतले में आग लगा दी।#bhopal#DussehraCelebration #dusshera2025 #MadhyaPradesh #Video pic.twitter.com/TWgzkVnMys — Abhinav Tripathi🇮🇳 (@abhinavthink) October 2, 2025
मिसरोद थाने में मामला दर्ज
इस घटना के बाद समिति ने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए सुरागों और गवाहों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस उस कार की तलाश में जुटी है, जिससे युवक और युवतियां मैदान तक पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें :लालू परिवार में और गहरी हुई दरार! छोटे भाई पर बरसे तेज प्रताप, बोले मर्यादा न भूले तेजस्वी
वीडियो वायरल
वहीं रावण दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक लड़ाई भड़काने की कोशिश बता रहा है, तो कई यूजर्स ने फनी कमेंट भी किए।
