लालू परिवार में और गहरी हुई दरार! छोटे भाई पर बरसे तेज प्रताप, बोले मर्यादा न भूले तेजस्वी

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी यादव को मर्यादा में रहने की सलाह दी है।
Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Former minister Tej Pratap Yadav: दशहरे के मौके पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान लालू यादव के परिवार में मची अंतर्कलह एक बार फिर से सामने आ गई। तेज प्रताप ने छोटे भाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं। उनको समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर बात करते हुए कहा कि, छोटे भाई को मर्यादा देखनी चाहिए। हर एक चीज देखनी चाहिए। बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए। तेजस्वी जो भी कर रहे हैं अपनी बुद्धि और विवेक से कर रहे हैं। वो जो भी कर रहे है या कर रहे है हो सकता है उनको जयचंद लोग बोल रहे होंगे। लेकिन लोगों को अपनी बुद्धि और विवेक भी इस्तेमाल करना चाहिए।

RSS पर साधा निशाना

इसके साथ ही तेज प्रताप ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा। तेज प्रताप ने कहा किआरएसएस का इस देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। महात्मा गांधी के साथ क्या हुआ था, यह सब लोग जानते हैं। हम लोग गांधीवादी हैं। लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी इस सवाल का दवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, दशहरा के बाद पता चल जाएगा।  वहीं राहुल गांधी के विदेश दौरे के बारे में तेज प्रताप ने कहा कि उनको लग रहा होगा कि घूमने से अच्छा होगा, भला होगा इसलिए वह घूम रहे हैं।

I love Mohammed को लेकर दी प्रतिक्रिया

'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। कुरान मेरे पास भी है। हमें क्या गिरफ्तार कर सकते हैं? हम राम को मानते हैं, मोहम्मद को भी मानते हैं। सभी धर्म को हम मानते हैं। आगे उन्होंने कहा कि  मोहम्मद साहब के लिए दिल में सम्मान है। अपमान नहीं करना चाहिए। यह देश और दुनिया कहां जा रही है, किधर जा रही है? किसकी सरकार ले जा रही है? यह पूरा समाज देख रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com