-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Dussehra Ravan Dahan Puja
कहीं होगा दहन तो कहीं पूजे जाएंगे दशानन, दशहरा पर आदिवासी बहुल इलाके में देखेगी अनोखी परंपरा
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली में 2 अक्टूबर को दशहरे की तैयारियां अंतिम चरण में। जहां हिंदू समुदाय रावण दहन करेगा, वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्र में रावण की पूजा कर परंपरा निभाई जाएगी।

रावण दहन के लिए बनाए गए पुतले (फोटो नवभारत)
Dussehra Ravan Dahan News: रामायण के खलनायक कहे जाने वाले लंकापति रावण का दशहरे के दिन भगवान श्रीराम ने वध किया था। जिसके उपलक्ष्य में समुचे भारतवर्ष में दशहरा उत्सव मनाया जाता है और हर साल लंकापति रावण का दहन किया जाता है। आज पूरे भारत में दशहरा मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में भी दहशरा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिले में दशहरे के मौके पर हिंदू समुदाय द्वारा जहां लंकापति रावण का दहन किया जाता है, वहीं आदिवासी समुदाय द्वारा लंकापति रावण को भगवान मानकर इस दिन रावण की पूजा की जाती है।
दशहरा के लिए गड़चिरोली जिले में एक ओर हिंदू समुदाय द्वारा लंकापति रावण के दहन की तैयारियां की जा रही है। वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्र में दशानन के पूजन की तैयारियां चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
आधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश
गड़चिरोली में खाद की ‘लिंकिंग’ पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
गड़चिरोली में निकलेगी शोभायात्रा
गड़चिरोली जिला मुख्यालय में रावण दहन का कार्यक्रम बड़े उत्साह से मनाया जाता है। शहर के मंदिरों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण तथा हनुमान की वेशभूषा में हनुमान सहित वानर सेना आकर्षण का केंद्र बिंदू रहते है।
शहर से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी। जहां पूजन के पश्चात रावण का दहन किया जाएगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते है। इसी के साथ रावण दहन स्थल पर भी रावण दहन देखने के लिए भारी मात्रा में लोगो की भीड़ जुटती है। जिसके तहत दशहरे के मद्देनजर पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त रखा जाने वाला
न्यायापित राजा थे लंकापति
एक तरफ विजयादशमी में चहुओर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर जिले की धानोरा तहसील के परसवाड़ी गांव में विजयादशमी पर दशानंद रावण की पूजा की जाती है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि लंकापति रावण एक न्यायप्रिय राजा थे। वह नारी सम्मान करने साथ ही प्रत्येक नागरिकों को उचित न्याय देने का काम करते है।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव से पहले महायुति सरकार का बड़ा फैसला, 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
लंकापति रावण ने आदिवासी समुदाय के अनेक कार्य करने की बात कही जाती है। जिससे पिछले अनेक वर्षों से परसवाड़ी गांव में रावण की पूजा-अर्चना की जाती है। विजयादशमी के दिन रावण पूजा करने के साथ ही यहां पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी के साथ ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रावण पूजन व रैली का आयोजन किया गया है।
राम मंदिर से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
इधर गड़चिरोली जिला मुख्यालय में रावण दहन दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का नियोजन किया गया है। गुरुवार को शाम 4 बजे के दौरान रामपुरी वार्ड स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्त शोभायात्रा मुख्य इंदिरा गांधी चौक से नगर परिषद होते हुए धानोरा मार्ग पर स्थित शिवाजी महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचेगी।
वहां पर रावण के प्रतिकात्मक पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नागरिकों से उपस्थित रहने की अपील की गई है। इसके इसके अलावा जिले के विभिन्न शहर तथा गांव में रावन दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Gadchiroli dussehra ravan dahan puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMVaranasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Jul 11, 2026 | 01:36 PMफिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PMलाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Jul 11, 2026 | 01:29 PMBMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
Jul 11, 2026 | 01:28 PMShani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:31 AM













