अमेरिका में शादी ऐसी भी होती है! न दहेज, न ससुराल, न रिश्तेदारों की दखलअंदाजी, भारतीय ने बताया पूरा सिस्टम

US Wedding Traditions : अमेरिका में शादी के तरीके को लेकर भारतीय शख्स ने वीडियो में कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि यहां शादी में दहेज, ससुराल और रिश्तेदारों की दखलअंदाजी जैसी चीजें नहीं हैं।
An Indian man explained the striking differences between American and Indian wedding cultures.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Indian vs American Wedding : अमेरिका में शादी का तरीका भारत से काफी अलग नजर आता है। अमेरिका में रहने वाले राजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर वहां की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में शादी को मुख्य रूप से शादी करने वाले कपल का निजी फैसला माना जाता है।

यहां माता-पिता और रिश्तेदारों की भूमिका भारतीय शादियों की तरह ज्यादा नहीं होती। रिश्तेदारों से लड़की या लड़के के लिए रिश्ता ढूंढने की परंपरा भी आम नहीं है। राजन के मुताबिक, शादी की जानकारी पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी अक्सर पहले से नहीं होती। यानी शादी को लेकर भारत की तरह मोहल्ले में चर्चा और गॉसिप का माहौल बनना वहां सामान्य नहीं है।

अमेरिका में शादी को माना जाता है निजी मामला

राजन ने अमेरिका की शादी व्यवस्था की तुलना भारतीय परंपराओं से करते हुए दहेज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय शादियों की तरह दहेज की परंपरा नहीं होती।

इसके अलावा उन्होंने एक और अंतर बताते हुए कहा कि अमेरिका में शादी के बाद लड़की आमतौर पर अपने पति के परिवार के घर जाकर रहने की बजाय उस घर में रहती है, जिसे कपल ने मिलकर अपने लिए लिया होता है।

यानी पारंपरिक अर्थों में वहां ससुराल की व्यवस्था वैसी नहीं होती जैसी भारत में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कई कपल शादी से पहले ही अपना घर बना या ले लेते हैं और शादी के बाद वहीं साथ रहते हैं।

वीडियो पर भारतीयों ने दिए मजेदार रिएक्शन

राजन सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो देखने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने अमेरिका और भारत की शादी की परंपराओं के बीच अंतर पर अपनी राय दी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छी बात है, कम से कम भारत की तरह दिखावे का दबाव तो नहीं होता।

वहीं वायरल वीडियो कुछ लोगों ने यह भी कहा कि भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि अक्सर दो परिवारों और रिश्तेदारों का भी मामला बन जाती है। वीडियो ने लोगों के बीच यह बहस छेड़ दी कि शादी में परिवार की भागीदारी और सामाजिक परंपराएं कितनी जरूरी हैं और क्या शादी को सिर्फ दो लोगों के निजी फैसले तक सीमित रखना बेहतर है।

An Indian man explained the striking differences between American and Indian wedding cultures.
IKEA में ‘Chrome’ प्लेट्स देखकर एक्साइटेड हुई अमेरिकी महिला, भारतीय बोले- अरे ये तो स्टील की प्लेटें हैं
Navbharat Live
navbharatlive.com