IKEA में ‘Chrome’ प्लेट्स देखकर एक्साइटेड हुई अमेरिकी महिला, भारतीय बोले- अरे ये तो स्टील की प्लेटें हैं

Chrome Plates : अमेरिका की अमांडा मॉन्सेन IKEA में Chrome प्लेट्स और ट्रे खरीदने पहुंचीं। वीडियो देख भारतीय यूजर्स ने कहा कि ऐसी स्टील की प्लेटें भारत में दशकों से घरों में इस्तेमाल हो रही हैं।
A US woman's excitement over IKEA's trendy chrome tableware amused Indian viewers.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

IKEA Viral Video : अमेरिका की कंटेंट क्रिएटर अमांडा मॉन्सेन का IKEA शॉपिंग वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टेक्सास की रहने वाली अमांडा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शॉपिंग का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर चमकदार Chrome प्लेट्स और ट्रे देख रही थीं। इनका लुक उन्हें इतना पसंद आया कि वह खुद इन्हें खरीदने IKEA पहुंच गईं।

स्टोर में अमांडा अलग-अलग सामान देखती नजर आईं और आखिरकार उन्हें अपनी पसंद की एक चमकदार ट्रे मिल गई। इसकी कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 765 रुपये थी। उन्होंने बताया कि ट्रे का इस्तेमाल खाना परोसने के अलावा परफ्यूम रखने, कॉफी स्टेशन सजाने या छोटी चीजें रखने के लिए भी किया जा सकता है।

IKEA में Chrome प्लेट्स लेने पहुंची अमेरिकी महिला

इसके बाद अमांडा को एक और प्लेट सेट मिला, जिसका डिजाइन उन्हें काफी पसंद आया। चार प्लेटों के इस सेट की कीमत 14.99 डॉलर यानी करीब 1,434 रुपये थी। अमांडा ने प्लेटों के डिजाइन को स्टाइलिश बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की। वह लगातार IKEA में दूसरे Chrome सामान भी तलाशती रहीं।

हालांकि, अमांडा के लिए ये चमकदार धातु की प्लेटें एक नया और ट्रेंडिंग डेकोर आइडिया थीं, लेकिन भारतीय दर्शकों को इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई भारतीय यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस Chrome टेबलवेयर को अमेरिका में नया ट्रेंड बताया जा रहा है, वैसी स्टील की प्लेटें और कटोरियां भारत में लंबे समय से इस्तेमाल होती हैं।

भारतीय बोले- हमारे घर में तो सालों से हैं

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने मजाक में कहा कि अमांडा को भारत आना चाहिए, जहां ऐसी ‘Chrome प्लेट्स’ आसानी से और कम कीमत में मिल जाएंगी। दूसरे यूजर ने कहा कि पश्चिमी दुनिया शायद अब स्टेनलेस स्टील की प्लेटों को खोज रही है, जबकि भारतीय घरों में प्लेट, कटोरी और चम्मच के रूप में इनका इस्तेमाल दशकों से होता आ रहा है।

कुछ लोगों ने कहा कि जिसे आज सोशल मीडिया पर नया डेकोर ट्रेंड बताया जा रहा है, वह भारत में रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। अमांडा का यह IKEA हॉल वीडियो इसी वजह से एक सामान्य शॉपिंग वीडियो से आगे बढ़कर मजेदार क्रॉस-कल्चरल चर्चा का विषय बन गया।

A US woman's excitement over IKEA's trendy chrome tableware amused Indian viewers.
शंघाई में 2 बच्चों की परवरिश का खर्च सुन उड़ जाएंगे होश! भारतीय कपल हर महीने खर्च करता है 9 लाख रुपये
Navbharat Live
navbharatlive.com