

Husband Wife Emotional Video : पैसों की कीमत वही समझ सकता है, जिसने उन्हें मेहनत से कमाया हो। इसी बात को दिखाता त्रिपुरा के एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोबी भिल अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
उनकी पत्नी ने काम करके 600 रुपये कमाए हैं और दोनों उसी पैसे को लेकर घर लौट रहे हैं। रकम भले ही छोटी हो, लेकिन पत्नी की मेहनत की कमाई मिलने की खुशी रोबी के चेहरे पर साफ नजर आती है। वह बेहद खुश होकर बताते हैं कि पैसे उनकी पत्नी ने कमाए हैं।
वीडियो में रोबी अपनी पत्नी से पूछते हैं कि इन पैसों से क्या लेना है। वह कहते हैं कि 600 रुपये मिले हैं और अब चावल लेना है, इसके बाद जो तुम्हारा मन करे, वो भी ले लेना। पति का अपनी पत्नी की कमाई को लेकर यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो में दोनों के बीच की सादगी और आपसी समझ भी दिखाई देती है। रोबी बताते हैं कि इन दिनों बारिश की वजह से उनका अपना काम नहीं हो पा रहा है। इसी कारण वह पत्नी की कमाई को लेकर खास तौर पर खुश दिखाई देते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 600 रुपये किसी के लिए छोटी रकम हो सकती है, लेकिन मेहनत से कमाई गई रकम की खुशी अलग होती है। एक यूजर ने लिखा, “कोई चावल में खुश है और कोई चार पहिए में भी नहीं।”
वहीं, कई लोगों को रोबी का अपनी पत्नी से प्यार से यह कहना भी पसंद आया कि बाद में दे दूंगा। इस वायरल वीडियो ने लोगों को याद दिलाया कि खुशी हमेशा बड़ी रकम या महंगी चीजों से नहीं मिलती। कई बार मेहनत की कमाई से खरीदा गया थोड़ा सा चावल भी परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी बन जाता है।