हांगकांग में लगी भीषण आग का VIDEO वायरल, 30 सालों की सबसे बड़ी दुर्घटना
Hong Kong Fire हांगकांग के ताइ पो जिले के हाई-राइज टावर ब्लॉक्स में लगी भीषण आग में कम से कम 55 लोगों की मौत और 259 से अधिक लोग लापता हैं। लेवल-5 की इस आग ने पूरे शहर को दहला दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
हांगकांग में लगी भीषण आग की तस्वीर (सोर्स - इंटरनेट)
Hong Kong Fire Viral Video : हांगकांग में बुधवार को एक बड़े आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। ‘वांग फुक कोर्ट’ नाम के इस हाई-राइज टावर ब्लॉक में अचानक आग लगने से कुछ ही मिनटों में कई बिल्डिंग्स इसकी चपेट में आ गईं।
इस हादसे में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 259 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय समयानुसार आग दोपहर 2:51 बजे लगी और देर रात तक धधकती रही। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
A major fire accident has occurred in Hong Kong, in which 75 people have died so far and more than 500 have been injured.
My deepest condolences to those who lost their lives in this fire and I wish the injured a speedy recovery.#HongKongFire pic.twitter.com/ReTLPSCecF — Subham singh RFS (@SUBHAMSINGH112) November 27, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी भीषण आग, AC में हुआ ब्लास्ट, मरीजों को किया शिफ्ट, मची अफरा-तफरी
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल
आग इतनी भयावह थी कि कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। एक महिला, जो घटना स्थल से महज 10 मिनट की दूरी पर रहती हैं, उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि आग कई घंटों बाद भी बुझाई नहीं जा सकी।
घटना के दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। महिला ने बताया कि कई घायल लोग बुजुर्ग हैं और दर्जनों परिवार अपने गुमशुदा रिश्तेदारों की तलाश में भटक रहे हैं।
अब तक की सबसे गंभीर दुर्घटना
इस दुर्घटना को पिछले 30 सालों की सबसे गंभीर आग बताया जा रहा है और इसे हांगकांग फायर विभाग ने “लेवल 5”, यानी सबसे ऊंचे खतरे की श्रेणी में रखा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग पर लगे बांस के स्कैफोल्डिंग, जो नवीनीकरण कार्य के लिए लगाया गया था, उसने आग को और भड़काया। लगातार उड़ती चिंगारियों और तेज हवाओं ने आग को कई ब्लॉक्स में फैला दिया।
ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात, लोगों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा; VIDEO VIRAL
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
हांगकांग पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर “लापरवाही से हुई हत्या” और “मर्डर” का आरोप लगाया गया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग को काबू में करने के लिए 800 से ज्यादा फायरफाइटर्स लगातार पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे।
‘वांग फुक कोर्ट’ एक विशाल आवासीय कॉम्प्लेक्स है, जिसमें आठ इमारतें शामिल हैं। यहां लगभग 4,800 लोग रहते हैं, और हादसे के बाद सैकड़ों परिवारों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। कई निवासी फिलहाल अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं और राहत दल उनकी मदद में जुटा है।
इस हादसे के कारण 28–29 नवंबर को हांगकांग के काई ताक स्टेडियम में होने वाले MAMA Awards इवेंट के स्थगित होने की भी संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस समय पूरा शहर गहरी सदमे और शोक की स्थिति में है।
